img-fluid

लीलावती अस्पताल में भर्ती हुए दिग्गज फिल्ममेकर सुभाष घई, तबीयत ज्यादा बिगड़ने की खबर

December 08, 2024

मुम्बई। बॉलीवुड (Bollywood) के दिग्गज फिल्ममेकर सुभाष घई (Legendary filmmaker Subhash Ghai) की सेहत बिगड़ने के बाद उनके मुंबई (Mumbai) के लीलावती अस्पताल (Lilavati Hospital) जाने की खबर है। मेरी जंग, खलनायक, ताल और परदेस जैसी फिल्में बना चुके 79 वर्षीय सुभाष घई की तबीयत ज्यादा बिगड़ने (Health deteriorates further) की खबर आई थी लेकिन एक ताजा जानकारी के मुताबिक रूटीन चेकअप (Routine checkup) के लिए अस्पताल गए हैं। सुभाष घई को किस दिक्कत के चलते और कब एडमिट किया गया है इस बारे में अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है। पहले उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ने और हालत गंभीर होने की खबर आई थी, लेकिन फिर कुछ करीबी सूत्रों के हवाले से बताया गया कि सुभाष घई रूटीन चेकअप के लिए भर्ती हुए हैं।


करियर की शुरुआत में बनना चाहते थे एक्टर
वर्क फ्रंट की बात करें तो नागपुर, महाराष्ट्र में जन्मे सुभाष शुरू से ही एक्टर बनना चाहते थे। लेकिन उनकी किस्मत का पहिया यूं घूमा कि एक्टर बनने निकले सुभाष घई ने ना जाने कितने कलाकारों को सुपरस्टार बना दिया। राज कपूर के बाद सुभाष घई को बॉलीवुड का दूसरा शोमैन कहा जाता है। सुभाष घई ने अपने कई दशकों के करियर में तकरीबन 16 फिल्में निर्देशित की हैं जिनमें से 13 सुपरहिट रही हैं। साल 2006 में उन्हें फिल्म ‘इकबाल’ के लिए राष्ट्रीय सम्मान से भी सम्मानित किया गया था।

वर्क फ्रंट पर अभी क्या कर रहे हैं सुभाष घई?
सुभाष घई की पिछली फिल्म साल 2022 में रिलीज हुई ’36 फार्महाउस’ थी जिसमें उन्होंने राइटर और प्रोड्यूसर की भूमिका निभाई थी। इससे पहले साल 2015 में उन्होंने हीरो नाम की भी एक फिल्म बनाई थी। हालांकि बीते कुछ सालों से वह कहानियों के लिखने और फिल्में बनाने को लेकर खास एक्टिव नहीं हैं, हालांकि फिर भी उनका मनोरंजन जगत में योगदान थमा नहीं है। सुभाष ने घई विसलिंग स्कूल नाम से एक्टिंग इन्स्टीट्यूट शुरू किया था जहां वो नए कलाकारों को अभिनय सिखाते हैं और मनोरंजन जगत में करियर बनाने में मदद करते हैं।

Share:

MSP की मांग पर मोदी सरकार नहीं सुन रही बात, आज फिर से दिल्ली कूच करेंगे किसान

Sun Dec 8 , 2024
नोएडा। एमएसपी ()MSP सहित अपनी मांगों को लेकर किसान (Farmer) रविवार को एक बार फिर दिल्ली कूच (Delhi march) करने की तैयारी कर रहे हैं। लंबे समय से शंभू बॉर्डर (Shambhu Border) पर डटे किसानों ने शुक्रवार को दिल्ली कूच (Delhi march) किया था। हालांकि रास्ते में हरियाणा पुलिस (Haryana Police) ने बैरिकेडिंग लगाकर उन्हें […]
सम्बंधित ख़बरें
खरी-खरी
शुक्रवार का राशिफल
मनोरंजन
अभी-अभी
Archives

©2025 Agnibaan , All Rights Reserved