
कोलंबो । भारत के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन (Vice President of India CP Radhakrishnan) श्रीलंका की पहली द्विपक्षीय यात्रा पर (On his first bilateral visit to Sri Lanka) कोलंबो पहुंचे (Arrived in Colombo) ।
उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन रविवार सुबह श्रीलंका की राजधानी कोलंबो पहुंचे, जहां उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। यह किसी भारतीय उपराष्ट्रपति का श्रीलंका का पहला आधिकारिक द्विपक्षीय दौरा है, जिसका उद्देश्य दोनों देशों के बीच सहस्राब्दी पुराने सभ्यतागत और जन-संबंधों को और मजबूत करना है। इस दौरे के दौरान, वे द्विपक्षीय बैठकें करेंगे और भारत सरकार की सहायता से निर्मित भारतीय आवास परियोजना के तीसरे चरण के तहत बने मकानों को तमिल समुदाय के सदस्यों को सौंपेंगे ।
उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन 20 अप्रैल तक लोकतांत्रिक समाजवादी गणराज्य श्रीलंका की आधिकारिक यात्रा रहेंगे। यह भारत के उपराष्ट्रपति की श्रीलंका की पहली द्विपक्षीय यात्रा होगी। इस यात्रा के दौरान, उपराष्ट्रपति ने श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायका से भेंट की । वे श्रीलंका की प्रधानमंत्री डॉ. हरिणी अमरासुरिया और अन्य गणमान्य व्यक्तियों से भी मिले । उन्होंने भारतीय मूल के तमिल समुदाय के नेताओं और श्रीलंका के उत्तरी और पूर्वी क्षेत्रों के तमिल नेताओं के साथ बातचीत की ।
उपराष्ट्रपति कोलंबो में एक सामुदायिक कार्यक्रम में भारतीय प्रवासियों को संबोधित करेंगे, जहां वे भारतीय आवास परियोजना के तीसरे चरण के तहत भारत सरकार की सहायता से निर्मित आवास तमिल समुदायों के लाभार्थियों को वर्चुअल माध्यम से सौंपेंगे। इसके साथ ही, तमिल समुदायों के लिए कुल आवासों की संख्या 50,000 हो जाएगी, और परियोजना के चौथे चरण में 10,000 और आवासों का निर्माण किया जा रहा है।
20 अप्रैल, 2026 को उपराष्ट्रपति नुवारा एलिया की यात्रा करेंगे, भारतीय आवास परियोजनाओं का दौरा करेंगे और स्थानीय तमिल समुदाय के साथ बातचीत करेंगे। यह यात्रा दोनों देशों के बीच हाल ही में हुए उच्च स्तरीय सम्मेलनों के बाद हो रही है और इससे भारत और श्रीलंका के बीच हजारों साल पुराने सभ्यतागत और जन-संबंधों को और मजबूत होने की उम्मीद है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved