
नई दिल्ली । एलन मस्क (Elon Musk) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर (On Social Media Platform X) जल्द ही आने वाले (Coming Soon) वीडियो और ऑडियो कॉल फीचर (Video and Audio Call Feature) की घोषणा की (Announced) । इसके लिए कोई अलग से नंबर की जरुरत नहीं होगी ।
जब से एलन मस्क ने माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म X (पहले ट्विटर) की कमान संभाली है, तब से प्लेटफॉर्म में बड़े-बड़े बदलाव देखने को मिल रहे हैं। एलन मस्क यूजर्स के एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए धीरे-धीरे नए-नए फीचर्स को X में जोड़ते जा रहे हैं। एलन मस्क ने X पर पोस्ट करते हुए इस बात की जानकारी दी है कि अब कंपनी यूजर्स के लिए ऑडियो और वीडियो कॉलिंग फीचर को जोड़ने वाली है।
एलन मस्क की पोस्ट से मिली जानकारी के मुताबिक, X (ट्विटर) में जुड़ने वाले इस नए फीचर को एंड्रॉयड स्मार्टफोन यूस करने वाले यूजर्स के अलावा एपल आईफोन और मैक इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के लिए रोलआउट किया जाएगा। मस्क का इस फीचर को लेकर दावा है कि इस फीचर की सबसे खास बात यह होगी कि बिना फोन नंबर के यूजर्स ऑडियो और वीडियो कॉल का लुत्फ उठा पाएंगे।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved