मनोरंजन

honeymoon enjoy करने थाईलैंड पहुंचे विग्नेश और नयनतारा

हाल ही में शादी के बंधन में बंधे साउथ सुपरस्टार विग्नेश शिवन और नयनतारा (South Superstars Vignesh Shivan and Nayanthara) अपने हनीमून के लिए थाईलैंड (Thailand) पहुंचे हैं। इसकी जानकारी स्वयं विग्नेश ने सोशल मीडिया के जरिये फैंस को दी है। साथ ही विग्नेश ने अपने हनीमून डेस्टिनेशन (honeymoon destination)  से पत्नी नयनतारा संग अपनी कुछ रोमांटिक तस्वीरों को भी फैंस के साथ साझा किया है।



 

सोशल मीडिया पर विग्नेश और नयनतारा की ये तस्वीरें वायरल हो रही हैं। गौरतलब है कि साउथ फिल्मों की जानी मानी अभिनेत्री नयनतारा और निर्देशक विग्नेश शिवन एक -दूसरे को छह साल तक डेट करने के बाद इसी महीने नौ जून को तमिलनाडु के ख़ूबसूरत शहर महाबलीपुरम में शादी रचाई। शादी में दोनों के परिवार और रिश्तेदारों के अलावा फिल्म जगत के कई सितारे भी मौजूद रहें। सोशल मीडिया पर दोनों शादी काफी चर्चा में रहीं। वहीं अब शादी के बाद दोनों अपना हनीमून इंजॉय कर रहे हैं।

Share:

Next Post

बुझो तो जाने — आज की पहेली

Tue Jun 21 , 2022
21 जून 2022 1. मैं लम्बा-पतला विद्वान, पहनें लकड़ी का परिधान। बच्चों को लिखना सिखलाऊं, बोलो तो मैं क्या कहलाऊं। उत्तर. …….पेन्सिल 2. पल भर में दूरी मिट जाए, छूते ही पहिए को। रहता घर में दफ्तर में भी, सब कह लो, सब सुन लो। उत्तर. ……टेलीफोन 3. चाय गरम है, गरम है पानी, दूध […]