देश मनोरंजन

सुपरहिट हुई विक्रांत मेस्सी की ’12वीं फेल’, करोड़ों का कलेक्शन, ऑस्कर के लिए भी गई

मुंबई (Mumbai) । विक्रांत मेस्सी (Vikrant Messi) की ’12वीं फेल’ (12th Fail) ने अपनी सक्सेस से सभी को चौंका दिया। छोटे बजट की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस (box office) पर 45.13 करोड़ का कलेक्शन किया और यह सुपरहिट हुई। 27 अक्टूबर को रिलीज हुई फिल्म अभी भी सिनेमाघरों में लगी हुई है। विक्रांत इस वक्त फिल्म की सक्सेस को एंजॉय कर रहे हैं। इसका निर्देशन विधु विनोद चोपड़ा ने किया है। अब फिल्म से जुड़ी एक और अच्छी खबर आई है। ’12वीं फेल’ को ऑस्कर 2024 के लिए स्वतंत्र नॉमिनेशन के तौर पर भेजा गया है। विक्रांत मेस्सी ने इसकी पुष्टि की है।

कम उम्र से काम करना शुरू किया
विक्रांत मेस्सी आज तक के एक कार्यक्रम में पहुंचे थे। जहां उन्होंने ’12वीं फेल’ को लेकर यह खुशखबरी शेयर की। कार्यक्रम में विक्रांत ने अपने संघर्ष के बारे में बताया। उन्होंने खुलासा किया कि वह जब 15 साल के थे तब से वह फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े हुए हैं। वह नहीं चाहते थे कि कॉलेज की फीस के लिए वह पिता पर बोझ बने इसलिए उन्होंने काम करना शुरू किया था।


इतने बड़े हिट की नहीं थी उम्मीद
विक्रांत ने फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर कहा, ‘इतना उम्मीद नहीं कर रहे थे। हम जानते थे कि हम अच्छी फिल्म बना रहे हैं और जो भी सिनेमाघर तक आएगा वह इस फिल्म को पसंद करेगा लेकिन लोग इतना पसंद करेंगे कि कुछ लोग तो दूसरी-तीसरी बार देख रहे हैं। परिवार और दोस्तों के साथ देख रहे हैं। हमने नहीं सोचा था कि इतना बड़ा नंबर होगा। मेरा हमेशा ऐसा मानना रहा है कि अच्छे लोग हैं और वो अच्छी फिल्में देखना चाहते हैं। वो फिल्म के जरिए बहुत कुछ लेकर जाते हैं।’

क्या है कहानी
’12वीं फेल’ फिल्म अनुराग पाठक की इसी नाम की किताब पर आधारित है। फिल्म में विक्रांत के साथ मेधा शंकर, अनंत वी जोशी, अंशुमान पुष्कर और प्रियांशु चटर्जी हैं। फिल्म की कहानी एक आईपीएस अधिकारी की है जो 12वीं में फेल हो गया था। उसके बाद उसने अलग-अलग नौकरी की और साथ ही यूपीएससी की तैयारी में जुटे रहा।

Share:

Next Post

सलमान खान नहीं मानते कटरीना को अपना लकी चार्म, बोले- जोया पर अलग से एक फिल्म बनेगी

Sun Nov 26 , 2023
नई दिल्‍ली (New Delhi) । बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Bollywood superstar Salman Khan) की फिल्म टाइगर-3 (movie tiger-3) वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 400 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है और अब लगातार 500 करोड़ का आंकड़ा छूने की तरफ बढ़ रही है। टाइगर सीरीज की सभी फिल्में सुपरहिट रही हैं और फिल्म में ‘जोया’ […]