खेल देश

विनोद कांबली ने नशे में पत्नी से की मारपीट, FIR दर्ज

मुंबई (Mumbai)। पूर्व खिलाड़ी विनोद कांबली (Vinod Kambli) एक बार फिर मुसीबत में फंस गए हैं। इस बार उनकी पत्नी एंड्रिया (Andrea) ने बांद्रा के फ्लैट में शराब के नशे में कथित रूप से गाली देने और मारपीट (Beating) करने का आरोप लगाया है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली पर शराब के नशे में पत्नी से मारपीट का आरोप लगा है। मुंबई की बांद्रा पुलिस ने उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। बांद्रा पुलिस ने विनोद कांबली की पत्नी एंड्रिया के बयान के आधार पर आईपीसी की धारा 324 और 504 के तहत मामला दर्ज किया है और आगे की जांच में जुट गई है। विनोद कांबली की पत्नी एंड्रिया ने विनोद के खिलाफ शराब के नशे में गाली गलौच और मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज किया है लेकिन इस मामले में अभी तक गिरफ्तारी नहीं हुई है।



बताया जा रहा है कि विनोद कांबली की पत्नी एंड्रिया का आरोप है कि उनके पति द्वारा की गई मारपीट में वह घायल हो गई है और उनके सिर पर चोट लगी है। इसके अलावा आरोप ये भी हैं कि विनोद ने उनके साथ गाली-गलौच भी की है। पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है और कार्रवाई करने की बात कह रही है।

विदित हो कि कांबली पहली बार विवादों में नहीं आए हैं बल्कि उनका विवादों से नाता काफी गहरा रहा है, हालांकि इस बार उन पर आरोप लगे हैं कि उन्होंने अपनी पत्नी एंड्रिया पर खाना बनाने के पैन का हैंडल फेंका है। इसी वजह से एंड्रिया के सिर में चोट लगी है।

Share:

Next Post

माघ पूर्णिमा के दिन भूलकर भी न करें ये काम, वरना नाराज होंगे भगवान विष्‍णु, बढ़ेंगे मुश्किलें

Sun Feb 5 , 2023
नई दिल्‍ली (New Delhi) । आज यानी 05 फरवरी को माघ पूर्णिमा(Magh Purnima) है। वैसे तो हर महीने की पूर्णिमा पूजा-पाठ के दृष्टिकोण से खास मानी जाती है, लेकिन माघ मास की पूर्णिमा का विशेष धार्मिक महत्व है। इस दिन पवित्र नदियों में स्नान करने का बहुत महत्व माना जाता है। धार्मिक मान्यता है कि […]