img-fluid

बंगाल के 700 गांवों में हिंसा, महिलाओं के साथ रेप : विजयवर्गीय

May 04, 2021


कोलकाता। पश्चिम बंगाल में चुनावी नतीजे आने के बाद से लगातार हिंसा जारी है। हिंसा में भारतीय जनता पार्टी के 9 और टीएमसी के 3 कार्यकर्ताओं की जान जा चुकी है। बीती रात नंदीग्राम, कोलकाता, मिदनापुर, चौबीस परगना में जमकर हिंसा हुई। कई भाजपा कार्यकर्ताओं के घर पर हमले किए गए।
देश के कई शहरों में भड़की हिंसा में जहां कई भाजपा कार्यकर्ताओं के घरों को आग लगा दी गई। दफ्तरों में घुसकर जमकर तोडफ़ोड़ की गई। हिंसा में जहां 9 भाजपा कार्यकर्ता मारे गए, वहीं 3 टीएमसी कार्यकर्ताओं की भी हत्या हो गई है। उधर अपने कार्यकर्ताओं की हत्या के विरोध में भाजपा कल देशव्यापी धरना प्रदर्शन करेगी सथ ही पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा आज दो दिवसीय कोलकाता दौरे पर जाएंगे। वे उन इलाकों में भी जाएंगे जहां पर भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या हुई है।
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि जीत के नशे में चूर टीएमसी कार्यकर्ताओं ने प्रदेश के 700 गांवों और कई शहरों में हिंसा की है। भाजपा कार्यकर्ताओं की जहां हत्या की गई है वहीं महिला कार्यकर्ताओं के साथ रेप किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वीरभूम से भाजपा की दो महिला कार्यकर्ताओं को अगवा कर उनके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। पूरे राज्य में एक वर्ग विशेष के लोग लूटपाट कर रहे हैं। राज्य में अराजकता का माहौल है। वे जल्द ही राज्यपाल को इस संदर्भ में ज्ञापन देंगे।
भाजपा की चेतावनी…टीएमसी सांसद को दिल्ली भी आना है
कोलकाता में अपने पार्टी कार्यकर्ताओं पर हो रहे हमले के बाद भाजपा सांसद परेश साहिब सिंह ने टीएमसी को चेतावनी दी कि कोलकाता में हमारे लोगों को पीटा जा रहा है। ममता बनर्जी को यह नहीं भूलना चाहिए कि उनकी पार्टी के सांसद और विधायकों को भी दिल्ली आना है।

Share:

  • बिहार सरकार का बड़ा फैसला, 15 मई तक Lockdown

    Tue May 4 , 2021
    पटना । बिहार (Bihar) के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Chief Minister Nitish Kumar) ने आपदा प्रबंधन समूह की बैठक के बाद आगामी 15 मई तक प्रदेश में लॉकडाउन (Lockdown) लगाने का निर्देश दे दिया है। सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) ने मंगलवार सुबह 11 बजे दोनों उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद व रेणु देवी सहित तमाम आला […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved