
डेस्क: ईरान (Iran) के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई (Ayatollah Ali Khamenei) की मौत की खबर फैलते ही पाकिस्तान (Pakistan) के कराची शहर (Karachi City) में भीषण हिंसा भड़क उठी है. अमेरिका के खिलाफ नाराजगी जताते हुए हजारों की तादाद में प्रदर्शनकारी सड़कों पर उतर आए और देखते ही देखते विरोध प्रदर्शन उग्र हो गया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, उत्तेजित भीड़ ने कराची स्थित अमेरिकी दूतावास को चारों तरफ से घेर लिया और वहां जमकर तोड़फोड़ की. प्रदर्शनकारियों ने अमेरिका विरोधी नारे लगाते हुए दूतावास परिसर के बाहर आगजनी शुरू कर दी, जिससे इलाके में काले धुएं का गुबार छा गया. स्थिति इतनी गंभीर हो गई कि वहां तैनात सुरक्षाकर्मियों को पीछे हटना पड़ा और पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved