मुंबई। भारत और पाकिस्तान (India-Pakistan) एक-दूसरे के नजदीक होने के बावजूद रिश्तों में काफी दूर हैं। हाल ही में चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर भारत और पाकिस्तान (India-Pakistan) में विवाद सामने आया। इंटरनेट पर एक पाकिस्तानी लड़की का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में लड़की रोते हुए दिख रही है। बता रही है कि उसे एक हिंदुस्तानी लड़के से प्यार हो गया है। वह लोगों से राय ले रही है कि अब वह क्या करे?
पाकिस्तान की कंटेंट क्रिएटर आयमन साजिद ने वीडियो में बताया है कि उसे एक भारतीय लड़के से प्यार हो गया है। उसके वीडियो ने दुनिया भर में सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान खींचा है। हालांकि, वीडियो से यह नहीं पता चल पाया है कि आयमन को वाकई किसी हिंदुस्तानी लड़के से प्यार हो गया है या फिर उसने यह वीडियो सिर्फ मनोरंजन के लिए बनाया है।
View this post on Instagram
इस वीडियो को 11 लाख से अधिक लोगों ने देख लिया है। हज़ारों सोशल मीडिया यूज़र्स ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। कुछ लोगों ने आयमन की स्थिति के लिए सहानुभूति व्यक्त की, जबकि अन्य ने इसे मजाक बताया है।
आयमन कौन है
आयमन के सोशल मीडिया प्रोफाइल से पता चलता है कि वह अक्सर फर्जी कहानियों से जुड़े ऐसे वीडियो बनाती रहती हैं। इंटरनेट यूजर्स का कहना है कि यह वीडियो उनके कई अन्य वीडियो की तरह इसे भी फर्जी बता रहे हैं।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved