बड़ी खबर

विराट कोहली बने पिता, अनुष्का शर्मा ने बेटी को दिया जन्म

मुंबई। भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली और उनकती पत्नी बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा माता-पिता बन गए हैं। अनुष्का ने बेटी को जन्म दिया है। काफी समय से विराट-अनुष्का अपने पहले बच्चे का इंतजार कर रहे थे। अब आखिरकार उनके घर किलकारी गूंज गई है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Virat Kohli (@virat.kohli)

विराट कोहली अपने बच्चे के जन्म से पहले ऑस्ट्रेलिया दौरे से वापिस भारत आ गए हैं और वह अनुष्का के साथ ही है। विराट ने 11 दिसंबर 2017 को बॉलिवुड ऐक्ट्रेस अनुष्का से शादी की थी। इटली में हुई शादी में काफी करीबी दोस्तों और कुछ रिश्तेदारों को ही बुलाया गया था।

Share:

Next Post

वैश्विक बाजार से मिले सकारात्मक संकेतों से बाजार में जोरदार तेजी

Mon Jan 11 , 2021
मुम्बई। वैश्विक बाजारों से मिले सकारात्मक संकेतों की बदौलत कारोबारी सप्ताह के पहले दिन सोमवार को घरेलू शेयर बाजार जोऱदार बढ़त के साथ बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 486.81 अंकों या एक प्रतिशत की बढ़त के साथ 49,269.32 पर, और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों […]