खेल बड़ी खबर

विराट कोहली पहले क्रिकेटर, जिनके ट्विटर पर हैं 5 करोड़ फॉलोअर्स

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली (Indian Cricketer Virat Kohli) ट्विटर पर पांच करोड़ फॉलोअर्स (50 million followers on twitter) तक पहुंचने वाले दुनिया के पहले क्रिकेटर (world’s first cricketer) बन गए हैं। 33 वर्षीय कोहली के इंस्टाग्राम पर भी 21 करोड़ फॉलोअर्स हैं। वे इंस्टाग्राम पर खेल जगत में सबसे ज्यादा फॉलोअर्स वाले तीसरे खिलाड़ी हैं। कोहली के फेसबुक पर 4.9 करोड़ से अधिक फॉलोअर्स हैं। सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर कोहली के 31 करोड़ से अधिक फॉलोअर्स हो गए हैं।


दिग्गज क्रिकेटर कोहली सितंबर 2009 में ट्विटर से जुड़े थे। तब से लेकर अब तक उनकी फैन फॉलोइंग काफी तेजी से बढ़ी है। अपने सोशल मीडिया अकाउंट से वे अक्सर अभ्यास सत्र और मैदान के हल्के फुल्के लम्हों को शेयर करते रहते हैं। इसके अलावा वे अपने वर्कआउट वीडियो भी काफी शेयर करते हैं। वहीं अपने खुद के फैशन ब्रांड One8 का प्रमोशन भी करते रहते हैं।

इसी साल जून में कोहली के 20 करोड़ इंस्टाग्राम फॉलोअर्स हो गए थे। वे इतने फॉलोअर्स पाने वाले पहले भारतीय व्यक्ति हैं। उस समय कोहली ने अपने पोस्ट (फोटो और वीडियो) का एक कोलाज साझा करते हुए इंस्टाग्राम पर लिखा था, ‘200 मिलियन मजबूत। समर्थन के लिए आप सभी इंस्टा फैम का धन्यवाद।’ कोहली अब क्रिस्टियानो रोनाल्डो (47.60 करोड़) और लियोनल मेसी (35.60 करोड़) के बाद इंस्टाग्राम पर तीसरे सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले खिलाड़ी हैं।

लंबे वक्त से खराब फॉर्म से जूझ रहे कोहली ने हाल ही में फॉर्म हासिल की है। हाल ही में समाप्त हुए एशिया कप में उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ शानदार शतक जमाया था। उनके बल्ले से 1,020 दिन बाद शतक निकला। ये उनका टी-20 क्रिकेट में पहला शतक था। वे क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में शतक जमाने वाले चौथे भारतीय क्रिकेटर बने थे। कोहली, रिकी पोंटिंग के साथ संयुक्त रूप से दूसरे सबसे ज्यादा शतक (71) जमाने वाले खिलाड़ी हैं।

Share:

Next Post

Road Safety World Series : श्रीलंका ने इंग्लैंड को 7 विकेट से हराया, जयसूर्या ने मात्र 3 रन देकर झटके 4 विकेट

Wed Sep 14 , 2022
कानपुर। रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज 2022 (Road Safety World Series 2022) के पांचवें मुकाबले में श्रीलंका लेजेंड्स (Sri Lanka Legends) ने इंग्लैंड लेजेंड्स (England Legends) को सात विकेट से हरा दिया है। यह श्रीलंका की टूर्नामेंट में लगातार दूसरी जीत है। पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड ने काफी निराश किया और केवल 78 के स्कोर […]