खेल

Virender Sehwag ने आज ही के दिन रचा था इतिहास, 10 साल पहले दोहरा शतक जड़कर बनाया था कीर्तिमान

नई दिल्ली। भारत के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने 10 साल पहले आज ही के दिन एकदिवसीय क्रिकेट में दोहरा शतक लगाकर इतिहास रचा था। वीरू ने इंदौर के होल्कर स्टेडियम में वेस्टइंडीज के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की थी और 149 गेंदों में 219 रन जड़ दिए थे। इसी के साथ वह वनडे में दोहरा शतक लगाने वाले दुनिया के दूसरे खिलाड़ी और पहले कप्तान बने थे। सहवाग से पहले सिर्फ सचिन तेंदुलकर ने ही वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक लगाया था। सचिन ने 2010 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहली बार दोहरा शतक लगाया था।

सहवाग ने अपनी मैराथन पारी के दौरान 25 चौके और 7 गगनचुंबी छक्के लगाए थे। सहवाग ने गंभीर के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 176 रनों की मजबूत साझेदारी भी की थी। सहवाग की ऐतिहासिक पारी के दम पर टीम इंडिया ने इस मुकाबले में 418 रन का स्कोर बनाया था। यह भारतीय टीम का वनडे क्रिकेट के इतिहास में अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है। टीम इंडिया ने इस मुकाबले को 153 रनों के विशाल अंतर से जीता था।


सचिन और सहवाग के बाद रोहित शर्मा ने तीन बार यह कारनामा किया। रोहित आज भी एकदिवसीय क्रिकेट में सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाले क्रिकेटर हैं। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 2014 में कोलकाता में 173 गेंदों में 33 चौके और 9 छक्के की मदद से 264 रनों का स्कोर बनाया था। इसके अलावा रोहित ने ऑस्ट्रेलिया (209) और श्रीलंका (208*) के खिलाफ भी दोहरा शतक लगाया है। भारतीय खिलाड़ियों के अलावा न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल (237*), क्रिस गेल (215) और फखर जमां (210*) भी दोहरा शतक लगाने का कारनामा कर चुके हैं।

वीरेंद्र सहवाग और क्रिस गेल ही दो ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में तिहरा और वनडे में दोहरा शतक जड़ा है। सहवाग और क्रिस गेल ने टेस्ट क्रिकेट में दो-दो बार तिहरा शतक जड़ा है। सहवाग के करियर की बात करें तो उन्होंने 104 टेस्ट में 8586 रन बनाए, इस दौरान उनके बल्ले से 23 शतक निकले हैं। सहवाग ने वनडे में भी 8273 रन बनाए और उनके बल्ले से 15 शतक निकले।

Share:

Next Post

ऐसा आदर्श गांव, श्मशान के पास स्कूल, भयभीत हुए छात्र

Wed Dec 8 , 2021
इंदौर। इंदौर जिले के एक आदर्श गांव में श्मशान घाट (graveyard) के पास नया स्कूल (new school) बना है, जहां डर-डर कर छात्र-छात्राएं पढऩे आ रहे हैं। सूत्रों के अनुसार देपालपुर क्षेत्र (Depalpur area) के आदर्श गांव आगरा में पौने दो करोड़ की लागत से नया हाई स्कूल बनाया गया है। स्कूल के पास ही […]