मुंबई। संगीतकार विशाल ददलानी (Vishal Dadlani) हाल ही एक दुर्घटना का शिकार हो गए। घायल होने की वजह से उन्हें अपना शो भी स्थगित करना पड़ा। यह शो 2 मार्च को होने वाला था, लेकिन अब इसे कैंसिल कर दिया गया है। इस कॉन्सर्ट में उनके साथ शेखर रवजियानी भी प्रस्तुति देने वाले थे।
विशाल ने इंस्टाग्राम पर दी जानकारी
विशाल ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए फैंस को इस बदलाव की जानकारी दी। हालांकि, उन्होंने अपनी चोट के बारे में कोई विशेष जानकारी नहीं दी। उन्होंने लिखा, “मेरा छोटा सा एक्सीडेंट हो गया था। जल्द ही मैं वापस आ जाऊंगा। मैं आप सभी को अपडेट देता रहूंगा।” इस हादसे के बाद फैंस सोशल मीडिया पर विशाल के स्वास्थ्य को लेकर चिंता व्यक्त कर रहे हैं।
शेखर के साथ मिलकर खूब चलाया जादू
वर्क फ्रंट की बात करें तो विशाल शेखर के साथ मिलकर कई फिल्मों का सुपरहिट संगीत तैयार कर चुके हैं। वह गायक के रूप में भी कई चार्टबस्टर गाने गा चुके हैं। इसके अलावा वह कई सिंगिंग रियलिटी शो में बतौर जज भी नजर आ चुके हैं।

©2026 Agnibaan , All Rights Reserved