रायपुर। छत्तीसगढ़ में बीते 24 घंटे में जहां 2600 से ज्यादा मरीज मिले, वहीं 22 लोगों की मौत भी हुई है। कोरोना के कहर के बीच अकेले रायपुर में 09 लोगों की मौत हुई है। कोरोना ने आज एक कांग्रेस नेता की भी जान ले ली। मृतक विष्णु साहू श्याम नगर तेलीबांधा के रहने वाले थे।
उन्हें तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां सांस लेने में तकलीफ ज्यादा बढ़ने लगी। आज इलाज के दौरान विष्णु साहू की मौत हो गयी। विष्णु साहू की मौत पर कांग्रेस नेताओं सहित कई अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी श्रद्धांजलि दी है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved