मनोरंजन

Vivek Agnihotri ने खरीदा आलीशान अपॉर्टमेंट, कभी छप्पर के बने घर में रहते थे निर्देशक

 

मुंबई। मशहूर फिल्म निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने द कश्मीर फाइल्स जैसी फिल्म से दुनियाभर में तहलका मचा दिया था। काफी बजट में बनी उनकी ये फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। इस फिल्म की देशभर में जमकर सराहना भी हुई थी। अब खबर आ रही है कि विवेक अग्निहोत्री और उनकी पत्नी पल्लवी जोशी ने मुंबई के अंधेरी इलाके में घर खरीदा है। उनके अपार्टमेंट की कीमत होश उड़ाने वाली है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस अपार्टमेंट की कीमत 55 हजार रुपये प्रति स्क्वेयर फीट से थोड़ी ज्यादा बताई जा रही है। विवेक अग्निहोत्री ने इसके लिए यह अपार्टमेंट 17.92 करोड़ रुपये में खरीदा है। कार पार्किंग के साथ इस अपार्टमेंट का क्षेत्र 3258 स्क्वायर फीट है। रिपोर्ट के मुताबिक विवेक अग्निहोत्री ने इस अपार्टमेंट के लिए 1.07 करोड़ रुपये की स्टैंप ड्यूटी भी चुकाई है।


बता दें कि आज भले ही विवेक अग्निहोत्री की गिनती बॉलीवुड के टॉप फिल्ममेकर्स में होती हो, लेकिन एक समय था जब विवेक छप्पर के बने घर में रहते थे। विवेक अग्निहोत्री उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर स्थित धन्यौरा गांव के रहने वाले हैं। इसी गांव में विवेक अग्निहोत्री पले-बढ़े थे। इनके पिता डॉ. प्रभु दयाल अग्निहोत्री इसी गांव में अपने पुश्तैनी घर में रहते थे, लेकिन बाद में वह उस घर को बेचकर मुंबई आ गए थे।

हालांकि विवेक अग्निहोत्री का जन्म धन्यौरा में नहीं बल्कि ग्वालियर में हुआ था, लेकिन पिता के साथ उनका पुश्तैनी घर में आना-जाना लगा रहता था। बता दें कि विवेक अग्निहोत्री ने बतौर डायरेक्टर फिल्म चॉकलेट से डेब्यू किया था। लेकिन उनको पहचान फिल्म द कश्मीर फाइल्स से ही मिली। इससे पहले विवेक पल्लवी जोशी के पति के नाम से जाने जाते थे, लेकिन एक फिल्म ने उनकी किस्मत बदल दी। मौजूदा समय में उनको द कश्मीर फाइल्स के डाययेक्टर के तौर पर जाना जाता है।

Share:

Next Post

शत्रुघ्न सिन्हा का खुलासा, बोले- KRK को सपोर्ट करने के बाद लोगों ने सोनाक्षी के लिए कहीं गंदी बातें

Tue Oct 4 , 2022
मुंबई। बीते दिनों कमाल राशिद खान उर्फ केआरके को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था, जिसके बाद वह कुछ दिनों तक जेल में भी रहे थे। इस मौके पर सोशल मीडिया पर हजारों लोग अपनी अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे थे लेकिन अभिनेता से राजनेता बने शत्रुघ्न सिन्हा ने उनका सपोर्ट किया था। उन्होंने ट्वीट […]