मुंबई। फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री (Vivek Agnihotri) इन दिनों अपनी फिल्म द बंगाल फाइल्स (The Bengal Files) को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म के प्रमोशन में व्यस्त विवेक अग्निहोत्री (Vivek Agnihotri) ने हाल ही में इंटरव्यू में रणबीर कपूर की रामायण के बजट पर अपना रिएक्शन दिया है। विवेक अग्निहोत्री ने जैसे ही सुना कि रणबीर कपूर की रामायण का बजट 4000 करोड़ है, वो हैरान रह गए। उन्होंने कहा कि उन्हें समझ नहीं आ रहा है कि 4000 करोड़ कहां खर्च करेंगे।
क्या बोले विवेक अग्निहोत्री?
इसके बाद विवेक अग्निहोत्री ने कहा कि कितना भी वीएफएक्स हो, 4000 करोड़ कैसे हो सकता है। उन्होंने कहा कि वो खुश हैं, भगवान करे वो फिल्म बने, लेकिन वो अचंभित हैं। उन्होंने 400 करोड़,800 करोड़ तक वो समझ सकते हैं, लेकिन 4000 करोड़ कहां खर्च करेंगे वो नहीं समझ पा रहे हैं।
रणबीर कपूर की फिल्म रामायण की बात करें तो इस फिल्म का बजट कथिततौर पर 4000 करोड़ बताया जा रहा है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका में नजर आएंगे। वहीं, साई पल्लवी माता सीता के रोल में नजर आएंगी। फिल्म में एक्टर रवि दुबे लक्ष्मण के किरदार में दिखेंगे।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved