img-fluid

पश्चिम बंगाल में रिलीज हो रही विवेक अग्निहोत्री की ‘द बंगाल फाइल्स’

May 07, 2026

डेस्क: विवेक अग्निहोत्री की फिल्म ‘द बंगाल फाइल्स’ 5 सितंबर 2025 देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई थी. हालांकि फिल्म की पश्चिम बंगाल में रिलीज़ को लेकर काफी बवाल हुआ था. पर अब राज्य में सरकार बदल रही है. पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस की करारी हार हुई है और भारतीय जनता पार्टी सरकार बनाने जा रही है. ऐसे में विवेक अग्निहोत्री अपनी फिल्म ‘द बंगाल फाइल्स’ को कोलकाता में फिर से रिलीज़ कर रहे हैं.

‘द बंगाल फाइल्स‘ इसी शुक्रवार से कोलकाता के सिनेमाघरों में लगने जा रही है. विवेक अग्निहोत्री ने सितंबर में आरोप लगाया था कि राज्य सरकार ने उनकी फिल्म को रिलीज़ नहीं होने दिया. बंगाल में बीजेपी की जीत के फौरन बाद विवेक अग्निहोत्री ने एक्स पर एक पोस्ट किया था. इस पोस्ट में उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री रहते हुए ममता बनर्जी ने ‘द बंगाल फाइल्स’ को बैन कर दिया था. उन्होंने कहा कि मेरी फिल्म के ट्रेलर लॉन्च को भी रोका गया था.


  • खबर के मुताबिक अरिजीत दत्ता की प्रिया सिनेमास फिल्म को इस शुक्रवार को कोलकाता में रिलीज़ करने वाली है. अरिजीत ने कहा, “सेंसर से पास एक फिल्म को बंगाल में एक पार्टी की वजह से रिलीज़ नहीं होने दिया गया. एक भी थिएटर में ये फिल्म नहीं लग पाई, जबकि बाकी भारत में इसे सबने देखा. इस फिल्म को लेकर काफी जिज्ञासा है. मुझे खुशी है कि बंगाल फाइनली इस फिल्म को देखेगा.”

    इसके साथ ही डिस्ट्रिब्यूटर सतदीप साहा ने बताया कि सिर्फ कोलकाता ही नहीं, हम बंगाल के थिएटर्स की भी एक लिस्ट बना रहे हैं. यानी सिर्फ कोलकाता ही नहीं, बल्कि राज्य के अन्य कई थिएटर्स में भी ‘द बंगाल फाइल्स’ को रिलीज़ करने की तैयारी की जा रही है.

    ‘द बंगाल फाइल्स’ का निर्देशन विवेक अग्निहोत्री ने किया था. इसमें सिमृत कौर रंधावा, नमाशी चक्रवर्ती, मिथुन चक्रवर्ती, पल्लवी जोशी, दर्शन कुमार और अनुपम खेर जैसे कलाकारों ने काम किया था. फिल्म का बजट 35-50 करोड़ रुपये के बीच बताया जाता है. हालांकि ये बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक बिज़नेस नहीं कर पाई थी. फिल्म ने वर्ल्डवाइड 23 करोड़ रुपये का बिज़नेस किया था औक फ्लॉप साबित हुई थी.

    Share:

  • भुवनेश्वर कुमार रचने वाले हैं इतिहास, IPL इतिहास में पहली बार होगा ये कमाल

    Thu May 7 , 2026
    डेस्क: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार इस सीजन सबसे ज्यादा विकेट तो चटका ही चुके हैं लेकिन अब ये खिलाड़ी एक बड़ा मुकाम हासिल करने वाला है. लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाफ मैच में उतरते ही भुवी मैचों का दोहरा शतक लगा देंगे. मतलब भुवनेश्वर कुमार के आईपीएल में 200 मैच पूरे हो […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved