
टेक कंपनी Vivo अपनी Y-सीरीज के तहत एक नया दमदार स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। रिपोर्टों के अनुसार ब्रांड इस महीने के अंत में भारतीय बाजार में Vivo Y73 (2021) पेश करेगा, लेकिन इसके लॉन्च की तारीख अभी तक सामने नहीं आई है। ताजा रिपोर्ट्स की माने तो ये फोन इसी महीने जून में भारत में दस्तक दे सकता है। लेकिन Vivo Y73 के आधिकारिक लॉन्च से पहले, MySmartPrice ने फोन के स्पेसिफिकेशन की जानकारी को ऑनलाइन लीक कर दिया गया है।
Vivo Y73 2021 का कैमरा और बैटरी
कैमरा की बात करें तो फ़ोन के बैक पैनल में ट्रिपल-कैमरा सेंसर होगा। इसमें 64-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 2-मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और 2-मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर होगा। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16-मेगापिक्सल का कैमरा है। डिवाइस डुअल सिम, 4G, 2.4GHz वाई-फाई और ब्लूटूथ 5.0 के सपोर्ट के साथ आएगा। यह 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4,000mAh की बैटरी होगी।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved