img-fluid

वोडाफोन आइडिया के शेयर 5% से ज्यादा उछले, कुमार मंगलम बिड़ला के पद संभालते ही आई जान

May 06, 2026

डेस्क। कुमार मंगलम बिड़ला के टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन आइडिया लिमिटेड के नॉन-एग्जीक्यूटिव चेयरमैन का पद 5 मई को संभालते ही अगले दिन यानी 6 मई को कंपनी के शेयरों में तेजी देखने को मिल रही है। वोडाफोन आइडिया के शेयरों में बुधवार को 5 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी देखी गई। सुबह के कारोबार में कंपनी का शेयर बीएसई और एनएसई दोनों पर 5.37% चढ़कर 11.38 रुपये तक पहुंच गया। कुमार मंगलम बिड़ला, जो आदित्य बिड़ला ग्रुप के चेयरमैन हैं, 5 मई 2026 से यह पद संभाल चुके हैं।


  • वे रविंदर टक्कर की जगह लेंगे, जिन्होंने चेयरमैन पद से इस्तीफा दे दिया है। हालांकि, टक्कर कंपनी में नॉन-एग्जीक्यूटिव वाइस चेयरमैन के रूप में बिड़ला की मदद करते रहेंगे। सुबह 11 बजकर 52 मिनट पर एक समय वोडाफोन आइडिया के शेयर का भाव एनएसई पर 4.26% की उछाल के साथ 11.26 रुपये पर था। इसी तरह, बीएसई सेंसेक्स पर कंपनी का शेयर भाव 4.17% की तेजी के साथ 11.25 रुपये प्रति शेयर पर कारोबार कर रहा था। एनएसई पर इससे पहले 10 बजकर 33 मिनट पर वोडाफोन आइडिया का शेयर भाव 5.09% की उछाल के साथ 11.35 रुपये पर ट्रेड कर रहा था।

    Share:

  • अमेरिका ने पाकिस्तान के पेशावर स्थित वाणिज्य दूतावास को किया बंद, सुरक्षा के डर से ट्रंप का फैसला...

    Wed May 6 , 2026
    चेन्नई. अमेरिका (US) ने पाकिस्तान (Pakistan) में एक बहुत बड़ा कूटनीतिक कदम उठाया है। सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए अमेरिका ने पाकिस्तान के पेशावर (Peshawar) शहर में स्थित अपने वाणिज्य दूतावास (Consulate) को पूरी तरह से बंद करने का बड़ा एलान कर दिया है। यह फैसला अचानक एक झटके में नहीं लिया गया है, […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved