img-fluid

जहांगीर खान की सीट फलता में सड़क पर उतरे वोटर, TMC नेताओं पर लगाया धमकाने का आरोप

May 02, 2026

परगना। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 का परिणाम आने से पहले साउथ 24 परगना जिले के फलता क्षेत्र में तनाव के हालात बन गए हैं। 4 मई को होने वाली वोटों की काउंटिंग से पहले यहां लोकल लोगों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया है। प्रदर्शन करने वाले लोगों का आरोप है कि TMC नेता उनको धमका रहे हैं और चुनाव का रिजल्ट आने से पहले ही दबाव बनाने का प्रयास कर रहे हैं।

एक युवक ने कहा, ‘हम लोगों ने कल कहा था कि हमें यहां पर डराया-धमकाया जा रहा है। हम लोगों ने पुलिस ने आरोपियों को अरेस्ट करने के लिए कहा था, लेकिन अभी 26 घंटे हो गए हैं लेकिन किसी को भी अरेस्ट नहीं किया गया। हम लोग फिर से पुलिस को बोलने गए थे कि वे बच्चों को मार रहे हैं। घर की महिलाओं-बच्चियों पर हमला कर रहे हैं।’


  • एक अन्य पीड़ित ने बताया कि मैं जब वोट डालने गया तो देखा कि ये लोग मतदान केंद्र से 100 मीटर पहले ही बैठे थे। इन्होंने हमसे कहा कि आपका वोट हो गया। आप घर चले जाओ। इसी वजह से मुझे वोट देने का मौका ही नहीं मिला। मेरे अलावा भी यहां बहुत सारे लोग हैं, जिन्हें वोट देने को नहीं मिला।

    फालता के युवक ने कहा कि वोटिंग जब हो गई, उसके बाद अचानक से गांव में यहां का प्रधान कुछ लोगों के साथ आया, खासतौर पर ऐसे लोगों के बारे में पता किया, जिन्होंने बीजेपी को वोट दिया है। वे लोग ऐसे लोगों को पकड़ कर मार रहे हैं।

    ऐसी स्थिति के मद्देनजर प्रशासन ने क्षेत्र में भारी सुरक्षा बल तैनात हैं। CRPF का एक बख्तरबंद वाहन भी फलता में तैनात है, ताकि किसी भी अप्रिय दशा से निपटा जा सके। इसके साथ ही, Rapid Action Force के जवान भी क्षेत्र में लगातार गश्त कर रहे हैं। हालांकि, इसके बावजूद लोग खुद को पार्टी कार्यकर्ताओं की तरफ से धमकाए जाने का आरोप लगा रहे हैं।

    Share:

  • उज्जैन में तेजी से गिर रहा भू जल स्तर.. औसतन 7 मीटर नीचे पहुँचा पानी

    Sat May 2 , 2026
    कई गाँवों में हैंडपंप हुए बंद-विभाग ने दी पानी का अपव्यय रोकने की सलाह उज्जैन। जिले का भू जल स्तर तेजी से गिर रहा हैं। यहाँ पानी, जमीन से औसतन 7 मीटर नीचे चला गया है। जो कि चिंता का विषय है। भूजल सर्वेक्षण विभाग ने आगामी जल संकट से उबरने के लिए यहाँ पानी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved