
कोलकाता। पश्चिम बंगाल(West Bengal) विधानसभा चुनाव (Assembly elections) में आज 5वें चरण की वोटिंग (5th Phase Voting) जारी है. राज्य के 6 जिलों की 45 विधानसभा सीटों (45 assembly seats in 6 districts) पर प्रत्याशियों (Candidates) की किस्मत आज ईवीएम(EVM) में कैद हो जाएगी. ये 45 सीटें जलपाईगुड़ी, कलिमपोंग, दार्जिलिंग, नाडिया, उत्तरी 24 परगना और पूर्ब बर्धमान जिलों में पड़ती हैं.
अगर भौगोलिक आधार पर देखा जाए तो इस चरण में उत्तरी बंगाल की 13 सीटें हैं जो बीजेपी के गढ़ के रूप में देखी जा रही हैं. वहीं दक्षिणी बंगाल की सीटों पर तृणमूल कांग्रेस का प्रभाव मजबूत है. राज्य में अपने क्षीण पर चुके वर्चस्व के बावजूद दक्षिणी बंगाल की कुछ सीटों पर सीपीएम भी ताकत दिखा सकती है.
विधान नगर सीट पर टीएमसी के सुजीत बोस और बीजेपी के सब्यसाची दत्त में मुकाबला है. वहीं राजारहाट सीट से टीएमसी ने सिंगर अदिति मुंशी को मैदान में उतारा है. उनके सामने पश्चिम बंगाल बीजेपी के प्रवक्ता सामिक भट्टाचार्य हैं.
गौरतलब है कि ममता बनर्जी ने कोरोना मामलों को देखते हुए बाकी के सभी चरणों का चुनाव एक बार में कराने की अपील की है. हालांकि चुनाव आयोग की तरफ से स्पष्ट कर दिया गया है कि अभी ऐसी कोई प्लानिंग नहीं है. चुनाव पूर्वनिर्धारित कार्यक्रम के आधार पर ही होंगे. आखिरी चरण की वोटिंग 29 अप्रैल को होनी है.

©2026 Agnibaan , All Rights Reserved