भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

133 निकायों में पहले चरण में कल मतदान

  • प्रचार थमा तो प्रत्याशी आज घर-घर दे रहे है दस्तक
  • भोपाल-इंदौर समेत 11 निगम भी शामिल

भोपाल। मध्य प्रदेश में नगरीय निकाय निर्वाचन के पहले चरण में शामिल जिलों में सोमवार शाम 5 बजे चुनाव प्रचार थम गया। निकाय चुनाव के प्रथम चरण में 49 जिलों में बुधवार को मतदान होगा। नगरीय निकाय चुनाव के लिए पहले चरण के तहत 6 जुलाई को सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगा। इसके 48 घंटे पहले चुनाव प्रचार बंद हो गया। अब प्रत्याशी घिर-घर जाकर ही संपर्क कर रहे हैं। ्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव दो चरणों में आयोजित होंगे। इसमें ईवीएम से वोट डाले जाएंगे। पहले चरण में 6 जुलाई को 49 जिलों में मतदान होगा। इस दिन 11 नगर निगम, 36 नगर पालिका परिषद, 86 नगर परिषद समेत कुल 133 नगरीय निकाय में 13148 मतदान केंद्र पर वोट डाले जाएंगे। इसके लिए 18 हजार 689 ईवीएम मशीनों का उपयोग किया जाएगा। इस दिन 11 नगर निगम भोपाल, इंदौर, बुरहानपुर, ग्वालियर, जबलपुर, छिंदवाड़ा, उज्जैन, सागर, सिंगरौली, सतना, खंडवा में मतदान होगा। वहीं, दूसरे चरण में 13 जुलाई को 38 जिलों में चुनाव होगा। इसमें 5 नगर निगम, 40 नगर पालिका परिषद, 169 नगर परिषद समेत कुल 214 नगरीय निकाय में मतदान होगा। इसके लिए 6829 मतदान केंद्र बनाए जाएंगे। दूसरे चरण में 5 नगर निगम कटनी, रतलाम, देवास, रीवा, मुरैना में मतदान होगा। बता दें महापौर का चुनाव सीधे जनता के माध्यम से होगा। वहीं, नगर परिषद और नगर पालिका अध्यक्ष का चुनाव पार्षद करेंगे।



प्रदेश में 16 नगर पालिक निगम में 884 वार्ड, 76 नगर पालिका परिषद में 1795 वार्ड, 226 नगर परिषद में 3393 वार्ड और 29 नवगठित नगर परिषद में 435 वार्ड हैं। आयोग 347 नगरीय निकायों में 6507 पार्षदों और 16 नगर निगमों में महापौर का निर्वाचन करा रहा है। प्रदेश में कुल 1 करोड़ 53 लाख 23 हजार 738 मतदाता है। इसमें 78 लाख 68 हजार 406 पुरुष मतदाता और 74 लाख 54 हजार 236 महिला मतदाता अपने मत का उपयोग करेंगे। वहीं, अन्य 1096 मतदाता हैं। कुल 19 हजार 977 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। नगरीय निकाय चुनाव के लिए 55 हजार ईवीएम उपलब्ध हैं। इसमें से 30 हजार 761 ईवीएम का उपयोग किया जाएगा।

पहले चरण में यहां चुनाव

  • 11 नगर निगम: भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, खंडवा, बुरहानपुर, छिंदवाड़ा, उज्जैन, सागर, सिंगरौली, सतना
  • 36 नगर पालिका: राजगढ़, ब्यावरा, सीहोर, विदिशा, गंजबासौदा, डबरा, गुना, अशोकनगर, दतिया, पनागर, सिहोरा, अमरवाड़ा, सिवनी, वारा सिवनी, नरसिंहपुर, करेली, गोटेगांव, गाडऱवाड़ा, बडऩगर, नीमच, शाजापुर, मंदसौर, सागर, मकरोनिया बुजुर्ग, रहली, छतरपुर, दमोह, पन्ना, इटारसी, बैतूल, आमला, हरदा, उमरिया, श्योपुर, पोरसा, अंबाह
  • 86 नगर परिषद : खुजनेर, सुठालिया, सिलवानी, बाडी, बरेली, बेटमा, देपालपुर, गौतमपुरा, हातोद, महूगांव, मानपुर, राऊ, सांवेर, बदनावर, शाहपुर, आंतरी, भितरवार, बिलौआ, पिछोर, मोहना, बदरवास, खानियाधाना, रन्नौद, शाढौरा, बड़ौनीखुर्द, बरेला, भेड़घाट, बरघाट, तेंदूखेड़ा, सांईखेड़ा, चिचली, सालीचौका, विजयराघवगढ़, कैमोर, जीरन, आलोट, ताल, मक्सी, बड़ौद, नगरी, बागली, करनावद, हाटपिपल्या, कन्नौद, सतवास, लोहारदा, कांटाफोड़, खातेगांव, नेमावर, शाहपुर, बिलहरा, सुरसी, खजुराहो, राजनगर, हरपालपुर, पथरिया, हिंडोरिया, बल्देवगढ़, खरगापुर, निवाड़ी, तरीचकलां, ओरछा, ककरहटी, अजयगढ़, देवेंद्रनगर, हनुमना, मउगंज, नईगढ़ी, चित्रकूट, उचेहरा, जैतवारा, कोठी, बिरसिंहपुर, सोहागपुर, शाहपुर (बैतूल), खिरकिया, टिमरनी, सिराली, नौरोजाबाद, चंदिया, अमरकंटक, लहार, मिहोना, आलमपुर, दबोह, रौन।
Share:

Next Post

सुनी सुनाई : मंगलवार 05 जुलाई 2022

Tue Jul 5 , 2022
आईपीएस की 41 सम्पत्तियां! भोपाल में मंत्रालय की तीसरी मंजिल से खबर निकलकर आ रही है कि गृह विभाग आजकल मप्र कैडर के आईपीएस अधिकारियों की अचल सम्पत्तियों की सूची तैयार कर रहा है। विभाग यह जानकर हैरान है कि एक अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक स्तर के अधिकारी, उनकी पत्नी और बच्चों के नाम 41 सम्पत्तियां […]