
इंदौर। परदेशीपुरा चौराहा के पास खटके वाली गली के नजदीक आज दिन दहाड़े एक युवक की कुछ लोगों ने चाकू घोपकर कर हत्या कर दी। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। मिली जानकारी के अनुसार अर्जुन सिंह गौहर नगर निवासी 32 वर्षीय विनोद पिता शिवनारायण राठौर आज दोपहर 1:00 बजे करीब पैदल कहीं जा रहा था।
इस दौरान तीन युवक आए और उन्होंने विनोद को घेर कर चाकू से वार करना शुरू कर दिया। और करीब 20 से ज्यादा घातक बार उसे पर किए। घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। हमला करने वाले बाइक पर सवार थे। और उसी गाड़ी से तेजी से भाग गए। घटना के कारण पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी।
परदेशीपुरा पुलिस ने बताया कि मृतक विनोद ग्रुप गुरु कृपा होटल में वेटर का काम करता था। उसकी हत्या क्यों की गई उसका उसका फिलहाल खुलासा नहीं हो पाया है। घटना के बाद पुलिस ने क्षेत्रीय नाकाबंदी की और आरोपीयों की खोज की जा रही है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved