
इंदौर। बेरोजगारी के चलते अपराध भी बढऩे लगे हैं। पुलिस द्वारा शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए गुंडों-असामाजिक तत्वों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई तो की ही जा रही है, वहीं उन्हें चेतावनी भी दे रहे हैं कि शांति से रहें अन्यथा रासुका झेलना पड़ेगी। इस तरह का अभियान सभी थानों के जरिए चलाया जा रहा है और कुछ गुंडों को अभी रासुका में निरूद्ध भी प्रशासन से करवाया गया। डीआईजी हरिनारायणचारी मिश्र ने बताया कि कुख्यात और सक्रिय बदमाशों को उनकी गतिविधियों में सुधार लाने के लिए इस तरह की चेतावनी दी जा रही है। थाना एरोड्रम का कुख्यात बदमाश संदीप उर्फ कामली पिता मांगीलाल रायकवार उम्र 33 साल निवासी 39 परिहार कालोनी इंदौर का जो वर्ष 2006 से लगातार आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहा है उसके विरूद्ध थाना एरोड्रम में कुल 15 अपराध पंजीबद्ध हुए है जिसमें हत्या का प्रयास एवं चाकूबाजी मुख्य है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved