img-fluid

चेहरे की खूबसूरती बिगाड़ देते हैं मस्‍से और तिल, छुटकारा पाने के लिए आजमाए ये आसान उपाय

January 23, 2026

नई दिल्‍ली। आपने ऐसे बहुत से लोगों को देखा होगा जिनके चेहरे पर बहुत सारे मस्से और तिल होते हैं. इसको लेकर वह बहुत परेशान रहते हैं. कुछ लोग तो मस्सों को ऑपरेट भी कराते हैं. लेकिन जब पूरा फेस मस्सों (face mole) और तिल से भरा हो तो ऑपरेट कराना मुश्किल है. हां, इसमें घरेलू उपाय आजमाया जा सकता है, ठीक करने के लिए. यहां हम आपको तिल और मस्सों को ठीक करने के लिए कुछ आसान घरेलू नुस्खे (home remedy) बताएंगे जिससे आप छुटकारा पा सकते हैं.

तिल हटाने के घरेलू उपाय (home remedy to remove moles on face)
तिल व मस्सों (moles) को हटाने में लहसुन बहुत सहायक होता है. आपको बता दें कि लहसुन गैस जैसी समस्या से भी निजात दिलाने में सहायक है. तो चलिए जानते हैं मस्सों पर लहसुन(Garlic) कैसे करें इस्तेमाल.
[relost]
लहसुन और बैंडेज
सबसे पहले तो लहसुन की कुछ कलियां छीलकर रख लें. इसके बाद लहसुन की कली मस्से वाली जगह पर रखकर उस पर बैंडेज लगा दें. अब ऐसे ही 4-5 घंटे तक लगाकर रखें. इसके बाद बैंडेज को हटाकर उस जगह को पानी से धो लें. ऐसा आप 3 से 4 दिन करें परिणाम जल्द नजर आने लग जाएगा.

पेस्ट बनाकर लगाएं
दूसरा तरीका है लहसुन की छिली हुई कलियों का पेस्ट बनाकर उसमें एप्पल साइडर विनेगर मिला लें. अब इसे तिल या मस्से वाली जगह पर लगाकर आधे घंटे के लिए छोड़ दें. फिर साफ पानी से उसे धुल लें . कुछ दिनों तक इसको करते रहें जब तक आपको परिणाम नहीं मिल जाता है.

लहसुन और कैस्टर ऑयल
लहसुन की 3 से 4 कलियां लें और उन्हें पीसकर उसमें कैस्टर ऑयल की कुछ बूंदें मिला लें. अब इस पेस्ट को मस्से वाली जगह पर लगाकर रात भर छोड़ दें और सुबह साफ पानी से धो लीजिए. ऐसा करने से 1 महीने में फर्क नजर आने लगेगा.

नोट- उपरोक्‍त दी गई जानकारी व सुझाव समान्‍य जानकारी के लिए हैं हम इसकी जांच का दावा नही करते हैं. कोई भी सवाल या परेशानी होतो विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें

Share:

  • आंखों की जलन और थकान को दूर करेंगी ये टिप्‍स, बढ़ेगी आंखों की चमक

    Fri Jan 23 , 2026
    नई दिल्ली। ज्यादातर लोग घंटों मोबाइल और लैपटॉप (laptop) के आगे बैठकर काम करते हैं. इन दिनों हर चीज ऑनलाइन (Online)हो गई. इसका सबसे ज्यादा असर हमारी आंखों पर पड़ता है. हमारी आंखें बेहद संवेदनशील होती है. ऐसे में इनका खयाल रखना बेहद जरूरी होता है. प्रदूषण (Pollution) की वजह से, बहुत देर तक स्क्रीन […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved