img-fluid

PM मोदी और ट्रंप के बीच हुई बातचीत में क्या एलन मस्क भी थे? विदेश मंत्रालय ने दिया जवाब

March 28, 2026

नई दिल्ली। विदेश मंत्रालय (MEA) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच 24 मार्च को हुई टेलीफोन बातचीत को लेकर स्पष्टिकरण दिया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि हमने एलन मस्क से संबंधित खबर देखी है। 24 मार्च को हुई टेलीफोन बातचीत केवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच ही हुई थी।

प्रवक्ता के अनुसार, इस बातचीत के दौरान दोनों नेताओं के बीच मिडिल ईस्ट की मौजूदा स्थिति पर विचारों का आदान-प्रदान हुआ। उन्होंने यह भी दोहराया कि पहले भी इस संबंध में जानकारी साझा की जा चुकी है।


  • विदेश मंत्रालय के इस बयान के बाद इस बातचीत को लेकर चल रही अटकलों पर विराम लगने की उम्मीद है। इसमें बताया जा रहा था कि पीएम मोदी और ट्रंप के साथ हुई बातचीत में एलन मस्क भी शामिल थे।

    बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति के बीच 24 मार्च को हुई टेलीफोन बातचीत को लेकर अटकलें लगाई जा रहीं थीं। बताया जा रहा था कि इस बातचीत में अमेरिकी उद्योगपति एलन मस्क भी शामिल रहे। हालांकि, इस संबंध में विदेश मंत्रालय (MEA) ने मंत्रालय ने साफ मना कर दिया है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि बातचीत सिर्फ पीएम मोदी और ट्रंप के बीच हुई है।

    मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष और तनाव का असर वैश्विक राजनीति और अर्थव्यवस्था पर भी पड़ रहा है। ऐसे में दुनिया के बड़े नेताओं के बीच हो रही इस तरह की बातचीत को काफी अहम माना जा रहा है।

    Share:

  • DMK ने 164 सीट के लिए उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान, पन्नीरसेल्वम को पार्टी ने दिया टिकट

    Sat Mar 28 , 2026
    डेस्क। तमिलनाडु में सत्तारूढ़ डीएमके ने शनिवार को 23 अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए 164 सीट पर अपने उम्मीदवारों के नाम घोषित किए। पार्टी ने मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन और उनके बेटे एवं उपमुख्यमंत्री उदयनिधि को उनकी मौजूदा सीटों से फिर से उम्मीदवार बनाया है। ज्यादातर मंत्रियों, विधायकों और सीनियर नेताओं को टिकट […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved