
नई दिल्ली। विदेश मंत्रालय (MEA) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच 24 मार्च को हुई टेलीफोन बातचीत को लेकर स्पष्टिकरण दिया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि हमने एलन मस्क से संबंधित खबर देखी है। 24 मार्च को हुई टेलीफोन बातचीत केवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच ही हुई थी।
प्रवक्ता के अनुसार, इस बातचीत के दौरान दोनों नेताओं के बीच मिडिल ईस्ट की मौजूदा स्थिति पर विचारों का आदान-प्रदान हुआ। उन्होंने यह भी दोहराया कि पहले भी इस संबंध में जानकारी साझा की जा चुकी है।
विदेश मंत्रालय के इस बयान के बाद इस बातचीत को लेकर चल रही अटकलों पर विराम लगने की उम्मीद है। इसमें बताया जा रहा था कि पीएम मोदी और ट्रंप के साथ हुई बातचीत में एलन मस्क भी शामिल थे।
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति के बीच 24 मार्च को हुई टेलीफोन बातचीत को लेकर अटकलें लगाई जा रहीं थीं। बताया जा रहा था कि इस बातचीत में अमेरिकी उद्योगपति एलन मस्क भी शामिल रहे। हालांकि, इस संबंध में विदेश मंत्रालय (MEA) ने मंत्रालय ने साफ मना कर दिया है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि बातचीत सिर्फ पीएम मोदी और ट्रंप के बीच हुई है।
मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष और तनाव का असर वैश्विक राजनीति और अर्थव्यवस्था पर भी पड़ रहा है। ऐसे में दुनिया के बड़े नेताओं के बीच हो रही इस तरह की बातचीत को काफी अहम माना जा रहा है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved