img-fluid

हंगामा कर रहा था, हाथ-पैर-बांधकर कमरे में बंद किया, फंदे पर लटका मिला

August 07, 2022

इन्दौर।  हंगामा (Uproar) कर रहे एक युवक ( youth) के हाथ-पैर बांधकर कमरे में बंद कर दिया। बाद में वह फंदे पर लटका मिला। जिस समय उसे कमरे में बंद किया गया था, तब पुलिस (police) भी मौके पर पहुंची थी।


गांधी नगर थाना क्षेत्र (Gandhi Nagar police station area) स्थित गोम्मटगिरि (Gommatgiri) में रहने वाले गणेश पिता बाबूलाल को फांसी के फंदे से उतारकर एमवाय अस्पताल (MY Hospital) लाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। प्रारंभिक पड़ताल में यह बात बताई जा रही है कि कल गणेश शराब के नशे में हंगामा करते हुए पड़ोसियों को अपशब्द बोल रहा था, जिसके चलते पुलिस को मौके पर बुलाया गया। पुलिस आई तो गणेश नशे में काबू में नहीं आ पा रहा था, जिसके चलते पुलिस वालों ने कहा कि इसका नशा उतरने दो, इसके बाद ही इसे थाने ले जाया जाएगा। उसे घर में ही एक कमरे में हाथ पैर-बांधकर बंद दिया। इसके बाद गणेश फंदे पर लटका मिला।


पिता की मौत पर घरवालों ने नहीं बुलाया, इसलिए कर रहा था हंगामा
पूरे मामले को लेकर गांधी नगर टीआई आरसी भास्करे ( RC Bhaskare) ने बताया कि गणेश मुंबई (Mumbai) में रहता है। करीब 12 दिन पहले उसके पिता की मौत हो गई थी। घरवालों ने उसे किसी कारणवश नहीं बुलाया था। कल वह घर पहुंचा और हंगामा कर घरवालों को परेशान करने लगा। बाद में उसने फांसी लगा ली।

Share:

  • Weather Update: इन राज्यों में चार दिनों तक कहर ढा सकती है बारिश, मौसम विभाग का अलर्ट जारी

    Sun Aug 7 , 2022
    नई दिल्ली। देश के कई राज्यों में मानसून की बारिश ने तेज रफ्तार पकड़ ली है। यह बारिश जहां कुछ क्षेत्रों में लोगों को राहत दे रही है तो वहीं कई इलाकों में कहर ढा रही है। इस आसमानी आफत के कारण कई लोगों की जान भी चली गई है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved