img-fluid

परेश रावल का हेरा फेरी 3 से बाहर होना क्या था पब्लिसिटी स्टंट? जानिए

July 27, 2025

मुंबई। हेरा फेरी 3 (Hera Pheri 3) की जबसे अनाउंसमेंट हुई है तबसे फिल्म काफी चर्चा में है। कभी खबर आई थी कि अक्षय (Akshay) इस फिल्म का हिस्सा नहीं होंगे, लेकिन फिर कन्फर्म हुआ कि अक्षय (Akshay) फिल्म में होंगे। कुछ दिनों पहले खबर आई कि परेश रावल ने फिल्म छोड़ दी है और उन पर लीगल एक्शन लिया गया है। अब हाल ही में फिर रिपोर्ट आई कि परेश फिल्म का हिस्सा होंगे। इस वजह से लोगों को लगने लगा कि कहीं ये सब पब्लिसिटी स्टंट तो नहीं तो जानें खिलाड़ी कुमार ने इस पर क्या जवाब दिया है।


  • क्या बोले अक्षय

    अक्षय ने दिए इंटरव्यू में कहा, ‘नहीं ये सब पब्लिसिटी स्टंट नहीं है। सच में लीगल मामला हुआ था और जब लीगल मामला सुलझ गया तो सब सही हो गया। हम इसे पब्लिसिटी स्टंट नहीं कह सकते, ये सब सच में हुआ है।’

    जल्द होगी अनाउंसमेंट

    अक्षय ने आगे कहा, ‘लेकिन अब सब कुछ ठीक हो गया है। जल्द ही हम एक अनाउंसमेंट करने वाले हैं। हां कुछ उतार-चढ़ाव आए, लेकिन अब सब सही है। हम सब साथ हैं।’

    अब अक्षय के इस स्टेटमेंट से फैंस को जवाब मिल गया होगा। इससे पहले खबर आई थी कि अक्षय, सुनील शेट्टी और परेश ने एक अनाउंसमेंट वीडियो शूट किया था और वो आईपीएल में लॉन्च होना था, लेकिन ऐसा हुआ नहीं।

    हेरा फेरी 3 की बात करें तो इसे प्रियदर्शन डायरेक्ट कर रहे हैं जिन्होंने हेरा फेरी का पहला पार्ट बनाया था। फिल्म की लीड एक्ट्रेसेस को लेकर अभी अपडेट नहीं है।

    अक्षय की अन्य फिल्में

    वैसे हेरा फेरी 3 के अलावा अक्षय, भूत बंगला, जॉली एलएलबी 3, वेलकम टू द जंगल और हैवान में भी नजर आने वाले हैं।

    Share:

  • मुंबई में अभी भी किराए के घर में क्यों रहते हैं अनुपम खेर, जानिए झगड़े की वजह

    Sun Jul 27 , 2025
    मुंबई। अनुपम खेर (Anupam Kher) कई सालों से काम कर रहे हैं। उन्होंने कई हिट फिल्में भी दी हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि वह अब भी रेंट वाले फ्लैट में ही रहते हैं। जी हां, इतने साल से काम करने के बाद जहां उनके पास लग्जरी अपार्टमेंट या घर होना था, वह रेंट […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved