img-fluid

‘क्या एयर इंडिया हादसा एक साइबर हमला था’, सांसद संजय राउत ने उठाए सवाल

June 14, 2025

मुंबई। शिवसेना (Shivsena) के सांसद संजय राउत (Sanjay Raut) ने अहमदाबाद (Ahmedabad) में एयर इंडिया (Air India) विमान दुर्घटना (Plane Crash) को लेकर गंभीर सवाल (Serious Questions) उठाए। हादसे में 241 लोग मारे गए थे। उन्होंने पूछा कि क्या किसी दुश्मन देश की ओर से विमान की प्रणाली पर कोई साइबर हमला (Cyber Attack) किया गया था। हाल ही में दुश्मनों ने अपने साइबर हमलों से भारत (India) के सैन्य प्रतिष्ठानों को निशाना बनाने की कोशिश की थी।


उन्होंने कहा कि मैं कोई विशेषज्ञ नहीं हूं, लेकिन अहमदाबाद में उड़ान भरने के 30 सेकंड के भीतर दुर्घटनाग्रस्त हुए एयर इंडिया विमान की घटना के बारे में गंभीर सवाल हैं। क्या किसी दुश्मन देश की ओर से विमान की प्रणाली पर कोई साइबर हमला किया गया था? संजय राउत ने मुंबई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि रखरखाव विमानन क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने इस बारे में कई सवाल उठाए।

उन्होंने कहा, ‘जब बोइंग डील हुई थी, तब भाजपा इसके खिलाफ थी और उस समय प्रफुल्ल पटेल नागरिक उड्डयन मंत्री थे। लोग अब हवाई यात्रा करने से डरते हैं। विमानन क्षेत्र के लिए रखरखाव सबसे महत्वपूर्ण है। अहमदाबाद के रखरखाव का ठेका किसके पास है? इसके लिए अहमदाबाद को ही क्यों चुना गया? अहमदाबाद हवाई अड्डे से उड़ान भरने वाली फ्लाइट के साथ दुर्घटना क्यों हुई? विमान के मलबे पर जिस तरह से मंत्री व्यवहार कर रहे थे, वह वाकई दुखद है।’

Share:

  • ट्रंप ने 13वीं बार भारत-पाकिस्तान संघर्षविराम का दावा किया, कांग्रेस ने प्रधानमंत्री से पूछे सवाल

    Sat Jun 14 , 2025
    नई दिल्ली। कांग्रेस (Congress) ने शनिवार को एक बार फिर कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति (US President) ट्रंप विभिन्न मौकों पर 13 बार कह चुके हैं कि उन्होंने भारत (India) और पाकिस्तान (Pakistan) के बीच संघर्ष विराम (Ceasefire) कराया। कांग्रेस ने पूछा कि प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) इन दावों के बारे में कब बोलेंगे। कांग्रेस नेता […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved