
नई दिल्ली. स्टार शटलर साइना नेहवाल (Saina Nehwal) और किदांबी श्रीकांत (Kidambi Srikanth) के लिए टोक्यो ओलिंपिक खेलों के लिए क्वालिफाई करने की उम्मीदें खत्म हो गईं। साइना के लिए यह उनके करियर का आखिरी ओलिंपिक हो सकता था लेकिन विश्व बैडमिंटन महासंघ (बीडब्ल्यूएफ) ने पुष्टि कर दी है कि अब कोई क्वालिफिकेशन टूर्नामेंट नहीं होगा। BWF ने शुक्रवार को स्पष्ट कर दिया कि क्वालिफिकेशन (qualification) अवधि के अंदर कोई और टूर्नामेंट नहीं होगा और मौजूदा रैंकिंग सूची में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा।
विश्व के पूर्व नंबर एक पुरुष खिलाड़ी (Male player) श्रीकांत और लंदन खेलों (2012 ओलिंपिक) की कांस्य पदक विजेता साइना की उम्मीदें लगभग उसी वक्त टूट गई थीं, जब कोविड-19 महामारी के कारण सिंगापुर (Singapore) में होने वाले ओलिंपिक क्वालिफायर के आखिरी टूर्नामेंट को रद्द कर दिया गया था। उस समय बैडमिंटन विश्व महासंघ (बीडब्ल्यूएफ) ने हालांकि कहा था कि वह टोक्यो ओलिंपिक क्वालिफाइंग को लेकर बाद में एक और बयान जारी करेगा तब लगा था कि इन दोनों खिलाड़ियों के लिए मौका बन सकता है।
BWF के महासचिव थॉमस लुंड ने कहा, ‘ओलिंपिक क्वालिफिकेशन प्रक्रिया प्रभावी रूप से बंद हो गई है क्योंकि खिलाड़ियों के लिए अंक अर्जित करने के लिए कोई अतिरिक्त अवसर नहीं हैं। ’ भारत के लिए महिला एकल में वर्ल्ड चैंपियन पीवी सिंधु, पुरुष एकल में बी साई प्रणीत और चिराग शेट्टी तथा सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी की पुरुष युगल जोड़ी ने क्वालिफिकेशन हासिल किया हैलें ।

©2026 Agnibaan , All Rights Reserved