
भोपाल। मध्यप्रदेश में करीब एक सप्ताह बाद फिर मौसम का मिजाज बदला है। शुक्रवार रात अचानक कई शहरों के न्यूनतम तापमान में गिरावट देखी गई। अभी कुछ दिन पहले ही तापमान में बढ़ोतरी हुई थी लेकिन पश्चिमी विक्षोभ के गुजरते ही हवा का रुख बदला और तापमान में गिरावट होने लगी। मौसम विज्ञानी प्रदेश में अगले चार दिनों में हल्की बारिश का अंदेशा भी जता रहे हैं और कृषि विशेषज्ञों का मानना है कि यदि मावठा गिरता है तो फसलों के लिए लाभकारक होगा।
मौसम विज्ञानी और ड्यूटी ऑफिसर एसएन साहू ने बताया कि अगले दो.तीन दिन मौसम शुष्क बना रहेगा। तापमान में 1.2 डिग्री की गिरावट हो सकती है। 14 और 17 नवंबर से दो विक्षोभ आने की संभावना है। 15,16 नवंबर से बादलों की स्थिति बन सकती है। मौसम विशेषज्ञ एके शुक्ला ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ से तापमान में उतारचढ़ाव की स्थिति रहती है। इसके साथ ही आंशिक बादल और हल्की बारिश का अंदेशा भी बना रहता है। इससे हवा लंबे समय तक उत्तरी नहीं हो पाती है इसलिए जैसी सर्दी होनी चाहिए वैसी नहीं हो रही।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved