img-fluid

हम बागी नहीं, बदलाव के पक्षधर: तन्खा

August 26, 2020

भोपाल। कांग्रेस बदलाव को लेकर नेताओं के बीच उपजे मतभेद के बीच राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने कहा कि 2024 के चुनाव में हमें जिस भाजपा की ताकत का सामना करना है, उसके लिए कमजोर नहीं मजबूत विपक्ष की जरूरत है। तन्खा ने ट्वीट में लिखा कि ‘हम बागी नहीं है, बस बदलाव के पक्षधर हैं। इतिहास हमेशा बहादुर को स्वीकार करता है, डरपोक को नहीं। तन्खा का सीडब्ल्यूसी की बैठक के एक दिन बाद किया गया ट्वीट से साफ है कि पार्टी में ठीक नहीं चल रहा है। तन्खा ने कहा कि चूंकि 2024 के चुनाव में हमे जिस भाजपा की ताकत का सामना करना है, उस स्थिति में हमे मजबूत नेतृत्व की जरूरत होगी। उन्होंने कहा कि बदलाव की मांग करना बागी होना कतई नहीं है। बहुत बड़ा सत्य है कि सर्वश्रेष्ठ का बचाव जरूरी है। पिछले दिनों कांग्रेस नेतृत्व को लेकर कांग्रेस के 23 नेताओं ने बदलाव की मंशा से सोनिया गांधी को पत्र लिखा था। इस पत्र में 303 कांग्रेस नेताओं के हस्ताक्षर होने की बात बताई जा रही है। इस पत्र में नेतृत्व को बदलने के साथ-साथ सक्रिय अध्यक्ष बनाने और पार्टी में ऊपर से लेकर नीचे बदलाव की मांग की थी।

Share:

  • संसद के पास से संदिग्ध पकड़ा गया; मिला कोडवर्ड

    Wed Aug 26 , 2020
    नई दिल्ली। सेंट्रल रिज़र्व पुलिस फाॅर्स (CRPF) ने आज राजधानी दिल्ली के विजय चौक के पास से एक संदिग्ध शख्स जिसका नाम फिरदौर है, को पकड़ा है। ये युवक संसद भवन के आस-पास घूम रहा था। संदिग्ध गतिविधियों वो सीआरपीएफ जवानों कि निगाहो में आगया और उसे पकड़ लिया गया। अन्य एंजेंसियों को भी इसकी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved