
नई दिल्ली। एआई समिट के दौरान कांग्रेस के प्रदर्शन को प्रधानमंत्री मोदी द्वारा शर्मनाक बताए जाने पर राहुल गांधी ने मोदी पर कड़ा प्रहार किया है। उन्होंने कहा मोदी जी, यह शर्म की बात है कि एपस्टीन फाइल्स जैसी घिनौनी रिपोर्ट में आपका, आपके मंत्री और आपके मित्र का नाम सामने आया है और आप चुप्पी साधे बैठे हैं। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि एपस्टीन फाइल्स में नाम के चलते ही आपने अमेरिका के साथ ट्रेड डील की जिसमें देश को बेच दिया। यहां तक कि हमारे देश का डेटा भी दे दिया। किसानों को खत्म कर दिया और टैक्सटाइल इंडस्ट्रीज को बर्बाद कर दिया। उन्होंने कहा कि हम बब्बर शेर हैं किसी के आगे झुकेंगे नहीं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved