img-fluid

हमें खुश करने वाला CM नहीं चाहिए, ईद पर ममता पर भड़के सुवेंदु

March 21, 2026

डेस्क: देशभर में ईद का त्योहार बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है. तो वहीं दूसरी तरफ पश्चिम बंगाल में सियासी पारा हाई है. चुनाव तारीखों के ऐलान के बाद से ही नेताओं के बीच सियासी बयानबाजी और आरोप-प्रत्यारोप का दौर अपने चरम पर है. ईद को लेकर बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी ने सीएम ममता पर हमला बोला है.


  • सुवेंदु अधिकारी ने सीएम ममता के ईद समारोह में शामिल होने को लेकर सवाल खड़ा किया है. उन्होंने कहा कि हमें ऐसे मुख्यमंत्री की जरूरत ही नहीं है जो किसी एक समुदाय को खुश करने की ही कोशिश करती रहे. उन्होंने कहा कि फिरहाद हकीम जैसे व्यक्ति की भी ज़रूरत नहीं है, जो यह कहते हैं कि कोलकाता ‘मिनी पाकिस्तान’ बन जाएगा.

    सुवेंदु के इन आरोपों पर टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों में शामिल होना सामाजिक सौहार्द बना रहता है. इसके साथ ही आपस में भाईचारा भी बना रहता है.

    सुवेंदु अधिकारी ने चुनाव को लेकर भी अभी से बड़ा दावा किया है. भले ही नामांकन दाखिल होना भी अभी शुरू नहीं हुआ है लेकिन सुवेंदु अधिकारी ने दावा किया है कि वह ममता बनर्जी को 40 हजार वोटों के अंतर से चुनाव हराएंगे. इससे पहले भी सुवेंदु और सीएम ममता आमने-सामने चुनाव लड़ चुकी हैं.

    Share:

  • पंजाब: मंत्री लालजीत सिंह की कैबिनेट से छुट्टी, CM मान ने इस मामले में लिया एक्शन

    Sat Mar 21 , 2026
    चंडीगढ़. पंजाब (Punjab) के कैबिनेट मंत्री (Cabinet Minister) लालजीत सिंह भुल्लर (Laljit Singh Bhullar) ने शनिवार को मुख्यमंत्री (CM)  भगवंत मान (Bhagwant Mann) के निर्देश पर अपना इस्तीफा दे दिया. तरन तारन के पट्टी से विधायक भुल्लर को अमृतसर में वेयरहाउस कॉर्पोरेशन के एक ज़िला प्रबंधक की कथित आत्महत्या के मामले में इस्तीफा देने को […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved