img-fluid

ईरानी पावर प्लांट्स पर 5 दिन हमला नहीं करेंगे…ट्रंप बोले बातचीत के बाद फैसला, ईरानी मीडिया बोला- कोई बात नहीं हुई

March 23, 2026

नई दिल्ली: ईरान और अमेरिका (Iran and the United States) के बीच युद्ध रोकने को लेकर बातचीत शुरू हो गई है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (US President Donald Trump) ने यह दावा किया है. ट्रंप के मुताबिक, पिछले 2 दिन में ईरान और अमेरिका के अधिकारियों ने पीस डील को लेकर बातचीत की है. ट्रंप का कहना है कि इसी वजह से अगले 5 दिन तक वाशिंगटन ईरान के किसी भी ऊर्जा ठिकानों पर हमला नहीं करेगा. ट्रूथ पर ट्रंप ने लिखा. ‘पिछले 2 दिनों में काफी रचनात्मक बातचीत हुई है. हम उम्मीद करते हैं कि इस सप्ताह के अंत तक समझौता हो जाएगा. तब तक हम ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इन्फ्रास्ट्रक्चर पर कोई हमला नहीं करेंगे.’

ट्रंप ने अमेरिकी रक्षा विभाग को निर्देश दिया है कि फिलहाल ईरान के पावर प्लांट्स और ऊर्जा ढांचे पर कोई हमला न किया जाए. हालांकि, उन्होंने यह भी साफ किया कि यह फैसला बातचीत के नतीजों पर निर्भर करेगा. अगर बातचीत सफल नहीं होती है, तो आगे फिर से सैन्य कार्रवाई हो सकती है. इस पर ईरान की सरकारी मीडिया ने कहा कि ट्रंप फिर पीछे हट गए.


  • ईरान की फार्स न्यूज एजेंसी ने सूत्रों के हवाले से दावा किया है कि ट्रम्प के साथ कोई बातचीत नहीं हुई है. ट्रम्प ईरान की चेतावनी के बाद पीछे हट गए हैं. ईरान ने धमकी दी थी कि अगर उसके पावर प्लांट पर हमला हुआ तो वह जवाबी कार्रवाई करेगा.

    Share:

  • भारत का प्रयास सभी पक्षों को जल्द से जल्द शांतिपूर्ण समाधान के लिए प्रोत्साहित करना है - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

    Mon Mar 23 , 2026
    नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने कहा कि भारत का प्रयास सभी पक्षों को जल्द से जल्द शांतिपूर्ण समाधान के लिए प्रोत्साहित करना है (India’s Endeavour is to encourage all parties to find Peaceful Solution at earliest) । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को लोकसभा में कहा कि कोरोना के […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved