img-fluid

Weather : पहाड़ों से मैदान तक कंपकंपाती ठंड, हिमाचल-उत्तराखंड में बर्फबारी का अलर्ट

January 02, 2026

नई दिल्ली। नए साल की पहली सुबह मौसम (Weather) ने तीखे तेवर दिखाए। पहाड़ी इलाकों (Hilly areas) से लेकर उत्तर और मध्य भारत के मैदानी क्षेत्रों तक कड़कड़ाती (Bone-chilling cold) ठंड रही और घने कोहरे के कारण भी जनजीवन बाधित रहा। कई राज्यों में शीतलहर (Cold wave) और कोहरे को लेकर ऑरेंज व यलो अलर्ट जारी किया गया है। जम्मू-कश्मीर और आसपास के पर्वतीय इलाकों में भारी बारिश और जमकर बर्फबारी से ठंड का प्रकोप और तेज हो गया है।

मौसम विभाग की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक, कई स्थानों पर सुबह और रात के समय दृश्यता बेहद कम हो गई है, जिससे सामान्य गतिविधियां तक प्रभावित हो रही हैं। मौसम विभाग ने बताया कि एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ पहले उत्तर पाकिस्तान और आसपास के अफगानिस्तान के हिस्सों में मौजूद था, जो अब पंजाब और उसके आसपास के क्षेत्रों तक पहुंच गया है। इसके प्रभाव से उत्तर भारत में बादल छाए हुए हैं और कई जगहों पर बारिश व बर्फबारी दर्ज की जा रही है।


  • हरियाणा और आसपास के इलाकों में ऊपरी हवा में चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। इससे पश्चिमी विक्षोभ अधिक सक्रिय और शक्तिशाली बना हुआ है। पूर्वानुमान के मुताबिक, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 2 और 3 जनवरी को हल्की से मध्यम बारिश तथा ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है। मैदानी क्षेत्रों में पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और बिजली गिरने की आशंका है।

    कोहरे की चादर में लिपटा उत्तर भारत
    मौसम विभाग ने असम, मेघालय, बिहार, पूर्वी राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अगले दो दिनों तक कोहरे और घने कोहरे की चेतावनी जारी की है। पूर्वी उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, ओडिशा, पंजाब और पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों में बहुत घने कोहरा की आशंका के चलते ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया गया।

    डलहौजी में मौसम की पहली बर्फबारी
    भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्रा ने बताया कि देश में खासकर मध्य और पूर्वी भारत में सामान्य से अधिक दिन शीतलहर चलेगी। विदर्भ व मराठवाड़ा के कुछ हिस्सों के अलावा मध्य प्रदेश, पूर्वी यूपी और बिहार के कुछ हिस्सों में जनवरी में एक से तीन अतिरिक्त शीतलहर वाले दिन हो सकते हैं। जनवरी में अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से कम रहने के आसार हैं।

    महापात्रा ने कहा, इस वर्ष उत्तर-पश्चिम व उत्तर-पूर्व को छोड़कर देश के ज्यादातर हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे रहेगा। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में ऊंचाई वाले इलाकों में साल के पहले दिन बर्फबारी हुई। वहीं, हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति में हल्की बर्फबारी हुई है। डलहौजी में मौसम की पहला हिमपात हुआ।

    दिल्ली-एनसीआर, पंजाब व हरियाणा में बूंदाबांदी
    दिल्ली-एनसीआर के कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हुई। पंजाब, हरियाणा व पश्चिमी यूपी के कुछ हिस्सों में भी हल्की बारिश से ठिठुरन बढ़ गई। मुंबई में नव वर्ष का जश्न लोगों ने बारिश की फुहारों के बीच मनाया। राजस्थान, तमिलनाडु में भी बारिश हुई है। दिल्ली में 5 जनवरी तक शीतलहर रहेगी। 6 जनवरी तक घना कोहरा छाने का अनुमान है। शीतलहर तब होती है, जब न्यूनतम तापमान सामान्य औसत तापमान से 4.5-6.5 डिग्री नीचे गिर जाता है। दिल्ली में बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 17.3 डिग्री रहा, जो सामान्य से दो डिग्री नीचे है। वहीं, न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री रहा, जो सामान्य से 3.7 डिग्री अधिक है।

    पंजाब में पारा सामान्य से 3.8 डिग्री नीचे, 10 जिलों में शीतलहर
    पंजाब में बृहस्पतिवार को इस सीजन की पहली बारिश हुई और अधिकतम तापमान सामान्य से 3.8 डिग्री नीचे दर्ज किया गया। प्रमुख शहरों में लुधियाना में 3.6 एमएम, पटियाला में 2.2 एमएम और गुरदासपुर में 6.5 एमएम बारिश हुई। मौसम विभाग ने शुक्रवार और शनिवार को बेहद घना कोहरा और शीत लहर का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। अमृतसर स्थित अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर घने कोहरे के कारण कई उड़ानें रद्द या देरी का शिकार रहीं। बुधवार रात दुबई, शिमला और पुणे की उड़ानों को रद्द करना पड़ा। एयर इंडिया एक्सप्रेस और स्पाइसजेट की उड़ानों में भी कई घंटे की देरी हुई। वहीं, अमृतसर से दिल्ली, निजामुद्दीन, सफदरजंग और मुंबई के लिए चलने वाली लगभग 15 रेलगाड़ियां देर से रवाना हुईं।

    हिमाचल में बर्फबारी और बारिश
    हिमाचल प्रदेश में नया साल बारिश-बर्फबारी की सौगात लेकर आया है। डलहौजी, शिकारी देवी, कमरुनाग, त्रियुंड और हिमानी चामुंडा में सीजन का पहला हिमपात हुआ है। राजधानी शिमला, कुफरी और नारकंडा में भी फाहे गिरे। कुल्लू, मंडी, हमीरपुर, सोलन, ऊना, बिलासपुर और चंबा जिले के कई इलाकों में बारिश हुई। खराब मौसम के कारण बृहस्पतिवार को कांगड़ा में हवाई उड़ानें बाधित रहीं। हिमाचल में बारिश-बर्फबारी से बृहस्पतिवार को दिन के तापमान में आठ डिग्री तक गिरावट दर्ज हुई।

    Share:

  • बिहार हार के बाद पश्चिम बंगाल में अकेले चुनाव लड़ने पर विचार कर रही कांग्रेस, पार्टी के लिए केरल वाली मजबूरी

    Fri Jan 2 , 2026
    नई दिल्‍ली । बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Elections) में शर्मनाक हार के बाद कांग्रेस (Congress) पश्चिम बंगाल (West Bengal) में अपनी रणनीति बदल सकती है। पार्टी इस बार वाम मोर्चा के साथ गठबंधन (alliance) के बजाय अकेले चुनाव मैदान में उतर सकती है। क्योंकि, पार्टी को डर है कि पश्चिम बंगाल में गठबंधन से […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved