img-fluid

बुंदेलखंड में मौसम ने बढ़ा दी चुनौतियां, ओले और आंधी से किसानों को भारी नुकसान

April 05, 2026

छतरपुर। मध्य प्रदेश में मौसम ने शनिवार को ऐसा कहर बरपाया कि कुछ ही घंटों में हालात बदलते नजर आए। प्रदेश के 45 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी है। इसी बीच बुंदेलखंड के नौगांव में मौसम ने दो घंटे में दो बार आई आंधी और बारिश ने आम जनजीवन को प्रभावित किया।

नौगांव में शाम करीब 5 बजे तेज आंधी के साथ बारिश हुई। धूल के गुबार उड़ते नजर आए और 10 मिनट की बारिश के बाद मौसम साफ हो गया। लोगों ने राहत की सांस ली ही थी कि करीब 7:30 बजे अचानक फिर मौसम ने खतरनाक रूप ले लिया। तेज हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश शुरू हो गई और इस बार बड़े-बड़े ओले गिरने लगे। करीब 15 मिनट तक चली इस बारिश ने भारी तबाही मचा दी।


  • दूसरे दौर की ओलावृष्टि ने सबसे ज्यादा नुकसान प्रकृति को पहुंचाया। बड़ी संख्या में पक्षी ओलों की चपेट में आकर जमीन पर गिर पड़े। कई पक्षियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कुछ घायल हालत में तड़पते नजर आए। यह दृश्य लोगों को झकझोर गया।

    तेज हवा और ओलों की मार से पेड़ों की पत्तियां झड़ गईं और टहनियां टूटकर गिर गईं। वहीं, किसानों के खेतों में रखा भूसा पहले आंधी में उड़ गया और जो बचा, वह बारिश में भीगकर खराब हो गया। फसल कटाई के इस समय में यह नुकसान किसानों के लिए बड़ी चिंता बन गया है।

    मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश में साइक्लोनिक सर्कुलेशन और टर्फ सिस्टम सक्रिय हैं, जिससे मौसम अस्थिर बना हुआ है। भोपाल, ग्वालियर समेत 45 जिलों में अगले 24 घंटे में तेज आंधी और बारिश की संभावना जताई गई है।

    मौसम विभाग का अनुमान है कि 10 अप्रैल तक बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। इसके बाद वेस्टर्न डिस्टरबेंस कमजोर पड़ते ही गर्मी तेजी से बढ़ेगी। 15 अप्रैल तक तापमान 44 डिग्री के पार पहुंच सकता है, यानी राहत के बाद भीषण गर्मी का दौर शुरू होगा।

    Share:

  • ईरान संघर्ष में अमेरिकी सेना की गतिविधियों को एआई से ट्रैक कर रहीं चीनी कंपनियां, रिपोर्ट में दावा

    Sun Apr 5 , 2026
    वॉशिंगटन। चीनी कंपनियां ईरानी संघर्ष के दौरान अमेरिकी सेना की गतिविधियों को ट्रैक करने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और ओपन-सोर्स डेटा का इस्तेमाल कर रही हैं। द वॉशिंगटन पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, चीन की कई प्राइवेट कंपनियां ऐसे इंटेलिजेंस टूल्स की मार्केटिंग कर रही हैं, जो अमेरिकी सेना की गतिविधियों को एक्सपोज करने का […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved