img-fluid

Weather: उत्तर भारत के राज्यों में कड़ाके की ठंड के बीच बारिश का अलर्ट

January 16, 2025

नई दिल्ली। मौसम विभाग (Meteorological Department) के अनुमान के अनुसार पश्चिम हिमालय क्षेत्र (Western Himalayan region) में पश्चिमी चक्रवात (Western cyclone) बन रहा है। इसके कारण अगले चार दिनों तक हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, राजस्थान, पंजाब और महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र में हल्की से मध्यम बारिश (Light to moderate rain) हो सकती है। बाकी राज्यों का मौसम शुष्क रहेगा और तापमान में थोड़ी वृद्धि होने की संभावना है।

इसके अलावा आईएमडी ने यह भी कहा है कि इस समय पंजाब और पाकिस्तान के आसपास चक्रवाती हवाओं की स्थिति है, जिसके कारण उत्तरी राज्यों में बारिश के लिए अनुकूल वातावरण बन रहा है। दक्षिण भारत में भी तेज बारिश और आंधी-तूफान की संभावना जताई गई है।


महाराष्ट्र में पिछले दो दिनों से न्यूनतम तापमान में गिरावट आई थी। पिछले कुछ दिनों से तापमान में उतार-चढ़ाव जारी था और अनुकूल मौसम के कारण किसानों में चिंता थी। लेकिन सुबह में हलकी ठंडक और धुंध बनी रही।

मध्य महाराष्ट्र के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य तापमान से अधिक दर्ज किया गया है। अगले 24 घंटों में तापमान में धीरे-धीरे वृद्धि होने की संभावना है। विदर्भ में मौसम में बादल बने रहेंगे, और कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है।

आपको बता दें कि पूरे उत्तर भारत में शीतलहर का असर जारी है। अयोध्या में घना कोहरा छाया हुआ है, जिससे दिनभर की दृश्यता कम हो गई है। वहीं, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी शीतलहर और कोहरे के कारण सामान्य जनजीवन प्रभावित हो रहा है। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शीतलहर और कोहरे के कारण कई ट्रेनों का परिचालन देरी से हो रहा है। इसके अलावा कुछ ट्रेनों को रद्द भी कर दिया गया है, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ट्रेनें निर्धारित समय से घंटों की देरी से चल रही हैं, जिससे यात्रियों को अपने यात्रा कार्यक्रम में बदलाव करना पड़ रहा है।

वहीं, दिल्ली के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश भी हुई है, जो ठंडी को और बढ़ा रही है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक शीतलहर की स्थिति बनी रहने की चेतावनी दी है।

जयपुर समेत कई इलाकों में बारिश के कारण सर्दी बढ़ी
राजस्थान की राजधानी जयपुर समेत कई इलाकों में बुधवार को दिन में हल्की बारिश होने जिससे तापमान में और गिरावट हुई और सर्दी बढ़ गई। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के कई इलाकों में बृहस्पतिवार को भी हल्की बारिश और ओलावृष्टि का अनुमान है। विभाग के अनुसार बुधवार दिन में राजधानी जयपुर में 5.2 मिलीमीटर जबकि भीलवाड़ा में 1.2 मिलीमीटर बारिश हुई।

विभाग के मुताबिक मौसम बदलने से न्यूनतम तापमान और कम हो गया, जयपुर में दिन का अधिकतम तापमान 15.8 डिग्री व न्यूनतम तापमान 10.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सर्दी बढ़ने के कारण बृहस्पतिवार को जयपुर में स्कूलों में आठवीं कक्षा तक छुट्टी घोषित की गई है, बड़ी कक्षाओं के समय में बदलाव किया गया है।

Share:

  • राहुल गांधी का विवादित बयान, कहा- कांग्रेस की लड़ाई भारत राज्य से भी, भाजपा हमलावर

    Thu Jan 16 , 2025
    नई दिल्‍ली । कांग्रेस के मुख्यालय (Headquarters of the Congress)का आज से पता बदल गया है और नए दफ्तर के उद्घाटन (inauguration of new office)के मौके पर इंदिरा भवन में आयोजन(organized at Indira Bhawan) था। इस मौके पर राहुल गांधी ने नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया तो एक बात ऐसी कह गए कि विवाद […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved