img-fluid

मौसम : पहाड़ों पर बर्फबारी से मैदान में ठंड ने ठिठुराया, घना कोहरा और शीतलहर से जनजीवन बेहाल

January 08, 2026

नई दिल्ली. पश्चिमी हिमालयी राज्यों में बारिश और बर्फबारी (Snowfall) से पंजाब, हरियाणा और राष्ट्रीय राजधानी समेत उत्तर भारत के ज्यादातर इलाकों में लगातार दूसरे दिन बुधवार को चुभन वाली ठंड महसूस की गई। सुबह के समय घना कोहरा (fog) छाए रहने, ठंडी हवाएं (cold waves) चलने और धूप नहीं निकलने से लोगों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। हिमाचल प्रदेश में सडकों पर बर्फ जमने से फिसलन बढ़ गई, जिससे लोगों को जोखिम भरी यात्रा करने को मजबूर होना पड़ा। हालांकि, हिमाचल समेत पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी से सैलानियों के चेहरे खिल गए।

अगले दो से तीन दिनों तक घना कोहरा छाए रहने और शीतलहर चलने की संभावना है। कुछ जगहों पर शीत दिवस की स्थिति भी बन सकती है। पंजाब और हरियाणा में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इसको देखते हुए राज्य सरकार ने स्कूलों की छुट्टियां 13 जनवरी तक बढ़ा दी है। प्रदेश में ज्यादातर जगहों पर घने कोहरे के साथ भीषण ठंड और शीतलहर का प्रकोप बना हुआ है।


  • राज्य में कैसी है स्थिति?
    राज्य में ज्यादातर जगहों पर पारा 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान सामान्य से 6.1 डिग्री नीचे दर्ज किया गया। अमृतसर में अधिकतम 10.4 डिग्री तापमान रहा। 4.6 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ राज्य में बठिंडा सबसे ठंडा रहा। एसबीएस नगर और हलवारा में दृश्यता 10 मीटर तक सीमित रही, जबकि पटियाला में 150 मीटर दर्ज की गई। कोहरे के कारण कई उड़ानें प्रभावित हुईं। हरियाणा में 4 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ नारनौल सबसे ठंडा रहा।

    भद्रवाह में भारी बर्फबारी, सैलानी खुश
    जम्मू-कश्मीर के भद्रवाह में ऊंचाई वाले इलाकों में ताजा हिमपात हुआ है। इससे बर्फबारी की आस में घाटी पहुंचे सैलानियों के चेहरे खिल गए हैं। बर्फ से ढके अल्पाइन परिदृश्य का आनंद लेने के लिए भदेरवाह-पठानकोट राजमार्ग के किनारे स्थित गुलदांडा (9,555 फीट), पंज नाला (10,200 फीट) और चत्तरगल्ला (10,500 फीट) में बड़ी संख्या में पर्यटक जमा हुए हैं। हालांकि, बर्फबारी के चलते शोपियां के ऐतिहासिक मुगल रोड इलाके के पीर गली, दुबजन और लाल गुलाम इलाकों से गुजरने वाली सड़क पर ट्रैफिक आवाजाही को अस्थायी रूप से रोक दिया गया।

    हिमाचल में कोहरे का यलो अलर्ट
    हिमाचल प्रदेश में कोहरे के साथ शीतलहर का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। छह जिलों किन्नौर, लाहौल-स्पीति, चंबा, मंडी, कुल्लू और शिमला के कई क्षेत्रों में मंगलवार रात को न्यूनतम तापमान माइनस में दर्ज हुआ। ठंड बढ़ने से सड़कों पर पानी जमने से फिसलन बढ़ गई है। बुधवार को ठंड के चलते केलांग में एचआरटीसी की बसें स्टार्ट नहीं हुईं। सात जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, मंडी, सोलन और सिरमौर में बुधवार को भी सुबह और शाम के समय घना कोहरा पड़ने का सिलसिला जारी रहा। इन क्षेत्रों में 11 जनवरी तक कोहरा पड़ने का यलो अलर्ट जारी हुआ है।

    उत्तराखंड में पहाड़ी जिलों में पाले और फिसलन का खतरा
    उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों में ठंड सबसे अधिक असर दिखा रही है। उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में न्यूनतम तापमान माइनस दो से दो डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। ऊंचाई वाले इलाकों में पाला पड़ने से सड़कों पर फिसलन बढ़ने और आवागमन के जोखिम भरे होने की आशंका जताई गई है। मैदानी क्षेत्रों में भी ठंडी हवाओं और कोहरे ने सामान्य जनजीवन को प्रभावित किया है।

    Share:

  • Bihar:हिजाब हटाने के विवाद में 23 दिन बाद डॉ. नुसरत परवीन ने ज्वाइन की नौकरी..

    Thu Jan 8 , 2026
    पटना। बिहार ( Bihar) की आयुष चिकित्सक डॉ. नुसरत परवीन (Ayush physician Dr. Nusrat Parveen) ने आखिरकार 23 दिनों के बाद नौकरी ज्वाइन कर ली है। गर्दनीबाग स्थित सिविल सर्जन कार्यालय में उन्होंने मंगलवार को योगदान दे दिया। इस बाबत सिविल सर्जन डॉ. अविनाश कुमार ने बताया कि उनकी तैनाती सदर पीएचसी (प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र) […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved