img-fluid

Weather: पहाड़ों पर बर्फबारी से मैदानों में बढ़ी कंपकंपी, कोहरे से सैकड़ों उड़ानें प्रभावित; सड़क-रेल यातायात पर भी असर

December 22, 2025

नई दिल्ली। पहाड़ों (mountains) से लेकर मैदानों (plains) तक पूरा उत्तर भारत (North India) कड़ाके की सर्दी की चपेट में है। कश्मीर और लेह में रविवार को भारी बर्फबारी (Snowfall) हुई। दिल्ली-एनसीआर समेत मैदानी इलाकों में घने कोहरे व शीतलहर से तापमान में और गिरावट आई है। खराब मौसम और कोहरे का असर सड़कें, रेल और हवाई यातायात पर भी पड़ा है। दिल्ली हवा का श्रीनगर तक 450 से ज्यात उड़ानें तक प्रभावित हुई हैं।

पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से उत्तर भारत के मौसम में अचानक तेज बदलाव आया है। दिल्ली-एनसीआर में भीषण ठंड के साथ घना कोहरा भी छाया रहा। जहरीली धुंध की वजह से रविवार को दिनभर धूप नहीं खिली। राजधानी दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 386 दर्ज किया गया है, जो बहुत खराब श्रेणी में है। इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर घने कोहरे के कारण दृश्यता कम होने से 110 उड़ानें रद्द हुईं व 450 उड़ानों में देरी हुई। श्रीनगर हवाईअड्डे से 11 उड़ानें रद्द हुईं, जबकि अयोध्या में भी दो उड़ानों को रद्द करना पड़ा। कोहरे के चलते दिल्ली आने वाली 70 से ज्यादा ट्रेनें भी तय समय से दो से चार घंटों की देरी से पहुंचीं। इनमें राजधानी, शताब्दी, वंदे भारत और तेजस जैसी प्रमुख ट्रेनें भी शामिल थीं।


यूपी में बुलंदशहर सबसे ठंडा
मौसम विभाग ने यूपी में भीषण ठंड को देखते हुए रेड अलर्ट जारी किया है। अगले एक हफ्ते तक. घने कोहरे व’ शीतलहर को चेतावनी दी गई है। प्रदेश में रविवार को बुलंदशहर सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हरियाणा में नारनौल का न्यूनतम तापमान सबसे कम 5.2 डिग्री रहा।

कश्मीर में चिल्ले कलां शुरू
कश्मीर घाटी में चिल्ले कलां की शुरुआत हो गई है। यह सर्दी का 40 दिन का सबसे कठोर दौर होता है। गुलमर्ग में छह इंच बर्फबारी व निचले इलाकों में बारिश हुई। हिमाचल के रोहतांग, शिंकुला दर्रा में भी बर्फबारी हुई।

Share:

  • MP: सतना में नवनिर्मित सड़क को मंत्री ने जूते से रगड़ा तो उखड़ गई डामर... रद्द किया टेंडर

    Mon Dec 22 , 2025
    सतना। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के सतना जिले (Satna district) में PWD के भ्रष्टाचार की पोल उस वक्त खुल गई है, जब नवनिर्मित डामर की सड़क (Newly Constructed Road) प्रदेश की राज्यमंत्री के पैरों की मार/चोट भी नहीं सह सकी। नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी (Pratima Bagri) ने जब नवनिर्मित डामर की सड़क पर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved