मुंबई। आलिया भट्ट और अर्जुन कपूर (Alia Bhatt and Arjun Kapoor) की फिल्म ‘2 स्टेट्स’ को ऑडियंस से जबरदस्त रिएक्शन मिला था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की। दोनों की जोड़ी हिट। लेकिन क्या आप जानते हैं कि फिल्म के लिए आलिया और अर्जुन से पहले शाहरुख खान और प्रियंका चोपड़ा मेकर्स की पंसद थे। इस बारे में 2 स्टेट्स नाम की किताब लिख चुके खुद चेतन भगत ने बताया है। चेतन ने बताया कि वो शुरुआत में आलिया और अर्जुन की कास्टिंग से भी खुश नहीं थे।
नई कास्टिंग पर पहले हुई थी निराशा
चेतन भगत ने ईमानदारी से स्वीकार किया कि जब उन्हें फाइनल कास्टिंग के बारे में पता चला तो उन्हें थोड़ी निराशा हुई थी। दरअसल, बड़े नामों के बाद, मेकर्स ने उस समय के नए कलाकारों पर दांव लगाया था। चेतन ने कहा, “ईमानदारी से कहूं तो, जब उन्होंने कहा कि एक नया डायरेक्टर है और लीड में अर्जुन कपूर हैं जिनकी एक फिल्म आई थी और आलिया भट्ट हैं जो सिर्फ ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ में दिखी थीं। तो मैं सोच रहा था ‘ठीक है’, पर यह वह नहीं था जिस पर बात हुई थी।” हालांकि, आलिया और अर्जुन की फ्रेश जोड़ी को पर्दे पर देखने के बाद चेतन भगत की सारी निराशा दूर हो गई।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved