
संत नगर। उपनगर में कोरोनावायरस रिटर्न होने से लोगों में भय का माहौल बन गया है गुरुवार को अचानक कोरोना पॉजिटिव लोगों की संख्या बढऩे से जिला पुलिस व प्रशासन ने सख्ती से सोशल डिसटेनस व मास्क का पालन कराने हेतु यहां के बाजारों में टीम भेजकर नियमों का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ चालानी कार्रवाई शुरू कर दी। इस अभियान के तहत 25 लोगों के चालान बनाए गए। संत हिरदाराम व्रत के एसडीएम मनोज उपाध्याय तहसीलदार गुलाब सिंह तथा थाना प्रभारी शिवपाल सिंह कुशवाहा ने स्टाफ के साथ इलाहाबाद बैंक रोड संत हिरदाराम कंपलेक्स मेन रोड मिनी मार्केट एवं रिटेल कपड़ा बाजार में घूमकर बगैर मास्क पहने लोगों के चालान बनाए। प्रशासन की टीम ने व्यापारियों को भी समझाइश दी कि वे दुकान पर आने वाले ग्राहकों को फिजिकल डिस्टेंस मेंटेन करने का दबाव बनाएं तथा खुद व दुकान के कर्मचारी अनिवार्य रूप से मास्क पहने और बार-बार सैनिटाइजर करें। उपनगर की सामाजिक संस्था पूज्य सिंधी पंचायत के महासचिव माधू चांदवानी तथा थोक वस्त्र व्यवसाय संघ के अध्यक्ष कन्हैयालाल इसरानी ने भी सभी नागरिकों से आग्रह किया है कि वह घर से निकलते वक्त अनिवार्य रूप से मास्क पहने तथा फिजिकल डिस्टेंस मेंटेन कर बाजारों में खरीदारी करें।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved