
कोलकाता । पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी की पश्चिम बंगाल इकाई फिल्मी सितारों से सजने लगी है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष की मौजूदगी में गुरुवार को अभिनेत्री पायल सरकार ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है। प्रदेश अध्यक्ष घोष ने उन्हें भाजपा का झंडा थमाया। इस मौके पर पायल ने कहा कि बंगाल के विकास और जनता की सेवा के लिए वह भाजपा में आई हैं।
उल्लेखनीय है कि अभिनेत्री ने ऐसे समय में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ली है, जब भाजपा ने सोनार बांग्ला अभियान की शुरुआत की है। इस अभियान के तहत राज्यभर के दो करोड़ लोगों से बंगाल की बेहतरी के लिए सुझाव मांगे जा रहे हैं। कोलकाता में जन्मीं पायल सरकार भारतीय अभिनेत्री हैं, जिन्होंने दर्जनों बंगाली फिल्मों और हिंदी टीवी में काम किया है। वह कई वेबसीरीज में भी नजर आ चुकी हैं। प्रदेश भाजपा सूत्रों ने बताया है कि चुनाव प्रचार के दौरान अभिनेत्री पायल सरकार पार्टी की स्टार प्रचारक होंगी।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved