img-fluid

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव : शुरुआती रुझानों में भाजपा 114 और टीएमसी 102 सीटों पर आगे…

May 04, 2026

कोलकाता. पश्चिम बंगाल (West Benga) में इस बार अब तक का सबसे आक्रामक चुनाव हुआ। चुनाव में तृणमूल कांग्रेस (TMC) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने आपनी पूरी दम झोंक दी है। वोटिंग के बाद लोगों को यह जानने की बेताबी है कि राज्य में ममता दीदी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस चौथी बार सत्ता में वापसी करेगी या फिर भाजपा ऐतिहासिक जीत हासिल करके पहली बार राज्य सरकार बनाएगी? पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 की मतगणना के शुरुआती रुझानों में भाजपा 117 और टीएमसी 108 सीटों पर आगे चल रही है।


  • शुरुआती रुझानों में भाजपा और टीएमसी में कड़ा मुकाबला
    पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 की मतगणना के शुरुआती रुझानों में भाजपा और टीएमसी 100-100 सीटों का आंकड़ा पार कर चुकी हैं।

    उम्मीदवार या चुनाव प्रतिनिधि मतगणना केंद्र नहीं पहुंचे, वे स्ट्रांग रूम खोल रहे: भाजपा उम्मीदवार अर्जुन सिंह
    नोआपारा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार अर्जुन सिंह ने कहा, अभी तक उम्मीदवार या चुनाव प्रतिनिधि मतगणना केंद्र नहीं पहुंचे हैं और वे घोषणा कर रहे हैं कि वे स्ट्रांग रूम खोल रहे हैं। यह धोखाधड़ी करने का प्रयास है। हम अभी शिकायत करेंगे। हम पर्यवेक्षक के पास जा रहे हैं।

    बहारामपुर में मतगणना एजेंटों के लिए बैठने की पर्याप्त व्यवस्था नहीं: हुमायूं कबीर
    आम जनता उन्नयन पार्टी के संस्थापक हुमायूं कबीर ने सोमवार को पश्चिम बंगाल के बहारामपुर में मतगणना केंद्रों पर राजनीतिक दलों के मतगणना एजेंटों के लिए बैठने की उचित व्यवस्था नहीं होने की शिकायत की है। उन्होंने मुर्शिदाबाद जिले में पीटीआई से बात करते हुए कहा कि मतगणना केंद्रों पर एजेंटों के लिए सुरक्षा और बैठने की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। उन्होंने उम्मीद जताई कि चुनाव आयोग राज्य भर के सभी मतगणना केंद्रों पर उचित व्यवस्था करेगा।

    पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनावों की मतगणना सोमवार सुबह आठ बजे शुरू हुई, जिसका नतीजा यह तय करेगा कि क्या ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली टीएमसी लगातार चौथी बार सत्ता में लौटेगी या भाजपा राज्य में पहली बार सरकार बनाकर इतिहास रचेगी। राज्य के 23 जिलों में 77 केंद्रों पर त्रिस्तरीय सुरक्षा के बीच 293 विधानसभा सीटों की मतगणना की जा रही है, जिसमें कुल 2,926 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होना है।

    Share:

  • नोबेल शांति पुरस्कार 2026 की दौड़ में भारत का असली ‘पैडमैन’, अक्षय कुमार निभा चुके हैं किरदार

    Mon May 4 , 2026
    नई दिल्ली। भारत (India) में महिलाओं (Women) की स्वास्थ्य और स्वच्छता को लेकर बड़ा बदलाव लाने वाले सोशल एंटरप्रेन्योर अरुणाचलम मुरुगनाथम (Arunachalam Muruganantham) एक बार फिर सुर्खियों में हैं। ‘पैडमैन’ (Pad Man) के नाम से मशहूर मुरुगनाथम ने दावा किया है कि उन्हें साल 2026 के नोबेल शांति पुरस्कार (Nobel Peace Prize) के लिए नामांकित […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved