img-fluid

West Bengal: चुनाव आयोग ने गवर्नर को भेजा नोटिफिकेशन, बंगाल में नई विधानसभा का रास्ता साफ…

May 06, 2026

कोलकाता. पश्चिम बंगाल (West Bengal) विधानसभा चुनाव (assembly elections) की प्रक्रिया पूरी होने के बाद चुनाव आयोग (EC) ने मंगलवार को नई विधानसभा(new Legislative Assembly) के गठन के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है. इस अधिसूचना को पश्चिम बंगाल के राज्यपाल (Governor) को भेज दिया गया है, जिसके साथ राज्य में चुनावी प्रक्रिया औपचारिक रूप से खत्म हो गई है और नई सरकार गठन की राह खुल गई है.

एक वरिष्ठ चुनाव आयोग अधिकारी ने बताया कि चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद नई विधानसभा गठन की अधिसूचना जारी करना संवैधानिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण है. अधिकारी ने कहा, ‘इसके साथ ही नई विधानसभा गठन की प्रक्रिया चुनाव आयोग की ओर से पूरी हो गई है. अब निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार, सरकार गठन के अगले कदम उठाए जा सकेंगे.’


  • चुनाव आयोग के अधिकारियों के मुताबिक, इस नोटिफिकेशन का उद्देश्य निर्धारित प्रक्रियाओं के तहत सरकार गठन के अगले कदमों को सक्षम बनाना है. वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आयोग ने चुनाव संचालन के दौरान सभी स्थापित मानदंडों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया है. अब निर्वाचित प्रतिनिधि शपथ ले सकेंगे और राज्य में नई कैबिनेट के गठन की प्रक्रिया आधिकारिक रूप से शुरू हो सकेगी.

    आयोग ने स्पष्ट किया कि मतदान से लेकर मतगणना तक की पूरी कवायद वैधानिक ढांचे के दायरे में रहकर की गई है. निर्वाचन आयोग के अनुसार, पूरी चुनाव प्रक्रिया को स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराया गया है. इस अधिसूचना के राज्यपाल के पास पहुंचने के बाद अब सारा ध्यान नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह की तारीखों और तैयारियों पर टिक गया है.

    9 मई को हो सकता है शपथग्रहण
    बीजेपी सूत्रों से प्राप्त अनुसार, बंगाल में नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 10 मई से पहले हो सकता है, क्योंकि 9 मई को गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती है और इस तारीख पर विशेष माना जा रहा है.

    वहीं, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सामिक भट्टाचार्य ने नई सरकार के शपथग्रहण बारे में जानकारी देते हुए समाचार एजेंसी से कहा, ‘उम्मीद क्या, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल (सोमवार) को ही स्पष्ट कर दिया था कि 9 मई को शपथग्रहण समारोह होगा, क्योंकि 9 मई को गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती है. पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह 9 मई को होगा…’

    BJP को दो-तिहाई से ज्यादा बहुमत
    आपको बता दें कि हाल ही में संपन्न हुए बंगाल विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने दो तिहाई से ज्यादा बहुमत हासिल किया है. बीजेपी ने सत्तारूढ़ टीएमसी का सूपड़ा-साफ करते हुए 207 सीटों पर जीत दर्ज की है, जबकि ममता बनर्जी की पार्टी महज 80 सीटों पर सिमट गई है. वहीं, चुनाव नतीजों के बाद ममता ने बीजेपी पर मतगणना में धांधली का आरोप लगाया और मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा भी देने से इनकार कर दिया

    Share:

  • बंगाल में सत्ता बदलाव के बाद तेज हुई हलचल, क्या अब सुलझेगा दशकों पुराना तीस्ता जल विवाद?

    Wed May 6 , 2026
    ढाका। पश्चिम बंगाल (West Bengal) की राजनीति में आए बड़े बदलाव का असर अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी दिखाई देने लगा है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) की जीत पर बांग्लादेश (Bangladesh) की प्रमुख पार्टी बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) ने खुलकर खुशी जताई है। इस राजनीतिक घटनाक्रम को दोनों देशों के बीच लंबे समय से अटके […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved