img-fluid

वेस्टइंडीज के बॉलर जेडन सील्स बने सबसे कम रन लुटाने वाले गेंदबाज, उमेश यादव का ये धांसू रिकॉर्ड टूटा

December 02, 2024

नई दिल्‍ली । वेस्टइंडीज के बॉलर (West Indies bowler)जेडन सील्स(Jaden Seals) ने जमैका में बांग्लादेश (Bangladesh in Jamaica)के खिलाफ जारी दूसरी टेस्ट मैच (second test match)में एक अद्भुत रिकॉर्ड(an amazing record) अपने नाम किया। जेडन सील्स ने करीब 16 ओवर गेंदबाजी की और सिर्फ 5 रन ही खर्च किए। वे पिछले करीब 46 साल में पहले ऐसे गेंदबाज बन गए हैं, जिन्होंने सबसे कम इकॉनमी रेट से टेस्ट क्रिकेट में रन लुटाए हैं। इस तरह भारतीय गेंदबाज उमेश यादव का एक अद्भुत रिकॉर्ड टूट गया। जेडन सील्स ने खतरनाक गेंदबाजी करते हुए बांग्लादेश के चार बल्लेबाजों को पवेलियन भी भेजा।


दाएं हाथ के तेज गेंदबाज जेडन सील्स ने 15.5 ओवर गेंदबाजी की, जिसमें से 10 ओवर मेडेन रहे और सिर्फ 5 रन उन्होंने खर्च किए। 4 विकेट भी उनको मिले और उनका इकॉनमी रेट 0.30 का था। 1978 के बाद से टेस्ट क्रिकेट में ये सबसे कम इकॉनमी रेट उस गेंदबाज है, जिसने कम से कम 10 ओवर गेंदबाजी की। उमेश यादव ने इससे पहले 2015 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 21 ओवर में 9 रन खर्च किए थे। उनका इकॉनमी रेट 0.42 का था। उनको 3 विकेट मिले थे और कुल 16 ओवर उन्होंने मेडेन फेंके थे।

लिस्ट में तीसरा नाम मनिंदर सिंह का है। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 1986 में 20.4 ओवर फेंके थे और सिर्फ 9 रन खर्च किए थे। उन्होंने 12 ओवर मेडेन किए थे। 3 विकेट भी उनको मिले थे। ग्रेग चैपल ने 1979 में इंग्लैंड के खिलाफ 11 ओवरों में 5 रन खर्च किए थे, जिसमें 6 ओवर मेडेन रहे थे और एक विकेट उनको प्राप्त हुआ था। पांचवें गेंदबाज इस लिस्ट में ऑस्ट्रेलिया के नाथन लियोन हैं, जिन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 2014 में 22 ओवर फेंके थे और सिर्फ 10 रन खर्च किए थे। इनमें से 17 ओवर मेडेन थे। हालांकि, उनको कोई विकेट नहीं मिल पाया था। उनका इकॉनमी रेट भी 0.45 का था।

Share:

  • US : नशे में डूबे लोग, फुटपाथ पर बसेरा, एक भारतीय ने दिखाई अमेरिका की ये तस्वीर

    Mon Dec 2 , 2024
    नई दिल्ली. दुनिया भर (around the world) में अमेरिका (America) को बेहतर जिंदगी का स्वर्ग (Heaven) माना जाता है, लेकिन बेंगलुरु के यूट्यूबर (youtuber) ईशान शर्मा (ishaan sharma) ने अपने एक वीडियो के जरिए सैन फ्रांसिस्को (san francisco) की चौंकाने वाली तस्वीर पेश की. इस वीडियो में नशे में डूबे, मानसिक रूप से अस्थिर और […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved