img-fluid

वोटर अधिकार यात्रा से राहुल गांधी को क्‍या फायदा हुआ ? उपेंद्र कुशवाहा बोले….

September 05, 2025

पटना। भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सहयोगी राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा (Upendra kushwaha) ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Ghandi) एवं बिहार में वोटर लिस्ट रिवीजन (SIR) पर बड़ा बयान दिया है। कुशवाहा ने कहा कि चुनाव आयोग को बिहार में एसआईआर के लिए और समय देना चाहिए था। क्योंकि लोगों को इससे परेशानी का सामना करना पड़ा है। इसके अलावा पूर्व केंद्रीय मंत्री ने यह भी कहा कि एसआईआर के मुद्दे पर निकाली गई वोटर अधिकार यात्रा से कांग्रेस और राहुल गांधी को फायदा होगा।

राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा ने गुरुवार को एक इंटरव्यू में आगामी बिहार विधानसभा चुनाव से जुड़े मुद्दे पर बातचीत की। उन्होंने कहा कि जमीनी स्तर पर एसआईआर कोई मुद्दा नहीं है। हालांकि, यह सच है कि इसके लिए बिहार के लोगों को अधिक समय मिलना चाहिए था। उन्होंने दो महीने पहले एसआईआर की शुरुआत में भी यह बात कही थी।



आरएलएम चीफ ने राहुल गांधी एवं तेजस्वी यादव की वोटर अधिकार यात्रा को विफल बताया। कुशवाहा ने कहा कि इस यात्रा को लोगों का समर्थन नहीं मिला। हालांकि, उन्होंने यह भी माना कि इससे राहुल गांधी को लंबे समय बाद बिहार में पहचान मिली है।

नीतीश ही सीएम रहेंगे, निशांत को राजनीति में आना चाहिए- कुशवाहा

उपेंद्र कुशवाहा ने स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही एनडीए आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने जा रहा है। साथ ही नीतीश ही सीएम रहेंगे, इसमें कोई दो राय नहीं है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के विधानसभा चुनाव बाद सीएम पद तय करने वाले बयान पर कुशवाहा ने कहा कि वे सामान्य प्रोटोकॉल के बारे में बात कर रहे थे। वहीं, कुशवाहा ने कहा कि नीतीश के बेटे निशांत कुमार को राजनीति में आना चाहिए।
आज पटना में कुशवाहा की बड़ी रैली

आरएलएम चीफ उपेंद्र कुशवाहा राजधानी पटना में शुक्रवार को बड़ी रैली करने वाले हैं। मिलर ग्राउंड में होने वाली इस सभा में विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में समर्थकों के उमड़ने की बात कही जा रही है। परिसीमन के मुद्दे पर कुशवाहा पूर्व में विभिन्न जिलों में ऐसी रैलियां कर चुके हैं।

Share:

  • MP में फैली सनसनी! महिला जज से 500 करोड़ की फिरौती मांगने वाला अरेस्‍ट, साल का बुजुर्ग निकला आरोपी

    Fri Sep 5 , 2025
    नई दिल्‍ली । मध्य प्रदेश के रीवा(Rewa, Madhya Pradesh) में महिला जज को धमकी(Threat to woman judge) भरा पत्र भेजकर 500 करोड़ रुपए की फिरौती मांगने(demand ransom) वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार(arrested by police) कर लिया है। आरोपी उत्तर प्रदेश के प्रयागराज स्थित शंकरगढ़ का रहने वाला निकला और उसकी पहचान 74 वर्षीय बुजुर्ग […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved