img-fluid

धीरे-धीरे कम हो रहा है ‘स्त्री 2’ का कहर, जानिए कमाई का आकड़ा

September 12, 2024

मुंबई। श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव (Shraddha Kapoor-Rajkummar Rao) स्टारर हॉरर-कॉमेडी ‘स्त्री 2’ (‘Woman 2’) है कि अब तक सिनेमाघरों में दर्शकों की पहली पसंद बनी हुई है। इस फिल्म को टक्कर देने वाली कोई फिल्म अब तक नहीं आई है। हॉरर-कॉमेडी अपनी रिलीज के पहले दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। ट्रेड आंकड़ों के मुताबिक ये फिल्म जल्द ही 500 करोड़ के क्लब में शामिल हो चुकी है।

 


  • ‘स्त्री 2’ की कमाई अब पड़ रही है हल्की
    ‘स्त्री 2’ 15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने डे वन से ही अपना कमाल दिखाना शुरू कर दिया था। रिलीज के साथ ही इस फिल्म ने न अब्राहम की ‘वेद’ और अक्षय कुमार की ‘खेल खेल में’ का खेल बिगाड़ दिया। यही नहीं राजकुमार और श्रद्धा की फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कई फिल्मों के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। इसने ‘बाहुबली 2’, ‘पठान’, ‘टाइगर जिंदा है’ जैसी कई बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ा है। ऐसे में अब फिल्म के बुधवार के आंकड़े सामने आ चुके हैं। Sacnilk की अर्ली रिपोर्ट के अनुसार ‘स्त्री 2’ ने 28वें दिन 3.00 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। फिल्म के टोटल कलेक्शन की बात करें तो इसने अब तक 536.60 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। उम्मीद है कि फाइनल रिपोर्ट आने तक इसकी कमाई और भी बेहतर होगी।

    जवान

     

    View this post on Instagram

     

    A post shared by RajKummar Rao (@rajkummar_rao)


    कमाई के मामले में शाहरुख खान, नयनतारा और दीपिका पादुकोण स्टारर ‘जवान’सबसे सफल फिल्म है। एटली कुमार द्वारा निर्देशित इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। लोग इसके इतने दीवाने थे कि रिलीज के बाद इसे देखने के लिए सिनेमाघरों के बाहर दर्शकों की लंबी कतारें देखी गईं। जवान ने भारत में 640.25 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था।

    एनिमल
    इस लिस्ट में दूसरा नाम रणबीर कपूर, रश्मिका मंदाना, अनिल कपूर और बॉबी देओल स्टारर ‘एनिमल’ है। रणबीर कपूर की एनिमल पिछले साल 2023 के अंत में रिलीज हुई थी। जबरदस्त एक्शन और मार-काट से भरी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर सभी को हैरान कर दिया था। संदीप रेड्डी वांगा द्वारा निर्देशित यह फिल्म भारत में 553.87 करोड़ रुपये का कलेक्शन करने में सफल रही।

    पठान
    लिस्ट में अगला नाम शाहरुख खान स्टारर ‘पठान’ का है। शाहरुख खान ने चार साल बाद यशराज की स्पाई यूनिवर्स फिल्म ‘पठान’ से बड़े पर्दे पर वापसी की, जो बहुत ही धमाकेदार रही। सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने कमाई के कई रिकॉर्ड बनाए थे। यह 500 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली पहली हिंदी फिल्म बन गई।

    गदर 2
    सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्मों की लिस्ट में सनी देओल की ब्लॉकबस्टर ‘गदर 2’ भी शामिल है। अनिल शर्मा द्वारा निर्देशित इस फिल्म में सनी देओल, अमीषा पटेल और उत्कर्ष शर्मा ने मुख्य भूमिका निभाई थी। फिल्म को दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था। इसने बॉक्स ऑफिस पर 525.7 करोड़ रुपये की कमाई की।

    स्त्री 2
    इस लिस्ट में लेटेस्ट एंट्री है स्त्री 2 की। हॉरर-कॉमेडी फिल्म में श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की एक्टिंग दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। इसने कमाई के मामले में कई फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। अमर कौशिक के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 486.55 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।

    Share:

  • शाहरुख ने जोक्स को लेकर लोगों की 'सेंसिटिविटी' पर कसा तंज

    Thu Sep 12 , 2024
    मुंबई। बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान (Shahrukh Khan) ने हाल ही में IIFA Awards के प्री-इवेंट में अपने ट्रेडमार्क ह्यूमर (trademark humor) के साथ दर्शकों को खूब हंसाया। शाहरुख, जो लगभग एक दशक के बाद अवॉर्ड शो होस्ट करने जा रहे हैं, ने अपने शानदार ह्यूमर का तड़का लगाते हुए लोगों का दिल जीत लिया। […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved