मनोरंजन

“जीजू” वाली फील पर क्‍या बोला निक जोनास

प्रियंका चोपड़ा से शादी से पहले उनके अमेरिकी पति निक जोनास भारत के बारे में बहुत ज्यादा नहीं जानते थे। इसके बाद भी वह भारत के कल्चर को काफी पसंद करते हैं। यहां तक कि उन्होंने शादी भी हिंदू और ईसाई दोनों रीति-रिवाज से की थी। फिर भी भारत की फैमिली वैल्यूज और रिश्तों के बारे में समझना उनके लिए काफी रोचक रहा है। प्रियंका चोपड़ा की कई बहनों और अन्य लड़कियों की ओर से जीजू कहे जाने पर वह कैसा फील करते हैं, इस पर जोनास ने कहा कि मैं उन लड़कियों की बहन के पति के तौर पर बेहद खुश हूं।

एक समि्ट में प्रियंका चोपड़ा ने कहा कि शादी के दौरान निक जोनास नेशनल जीजू के तौर पर ट्रेंड हो गए थे। यहां तक कि भारत में जीजू उनका एक तरह से निक नेम ही हो गया था। निक जोनास कहते हैं कि वह भारत में मिल रहे सम्मान को लेकर काफी खुश हूं और इसके लिए भारतीयों के प्रति शुक्रगुजार हैं। प्रियंका ने कहा कि भारत मेरा घर है, जबकि निक जोनास के दिल में भी भारत के लिए काफी प्यार है। भारतीय कल्चर और परंपराओं को मानने को लेकर निक जोनास ने कहा कि प्रियंका के लिए मेरा प्यार भारत के लिए प्यार जैसा है।

शूटिंग शेड्यूल में बिजी होने और उसके बीच टाइम मैनेजमेंट के सवाल पर प्रियंका चोपड़ा ने कहा कि फैमिली की वजह से मिलने वाले सहयोग के जरिए यह संभव हो पाता है। देसी गर्ल कहीं जाने वालीं प्रियंका चोपड़ा ने कहा कि हमें सिर्फ अपने ऊपर बोझ के बारे में नहीं सोचना चाहिए बल्कि सपने देखना चाहिए और उसके मुताबिक काम करना चाहिए।

किसी फिल्म को सलेक्ट करने के क्राइटेरिया को लेकर प्रियंका चोपड़ा ने कहा कि मैं इस बारे में काफी क्लियर हूं। मैं स्क्रिप्ट के आधार पर ही फिल्में करती हूं और यह देखा पसंद करती हूं कि आखिर किसी रोल को प्ले करने में उन्हें कितना स्पेस मिलेगा।

Share:

Next Post

किसानों के पक्ष में उतरीं गुल पनाग, हौसला बढ़ाने पहुंची सिंघु बॉर्डर

Sat Dec 12 , 2020
कृषि बिलों को वापस लेने की मांग को लेकर दिल्ली की चौहद्दी घेर कर बैठे किसानों के संघर्ष को सभी तरफ से समर्थन मिल रहा है। किसानों के समर्थन में समाज के कई प्रसिद्ध व्यक्ति, लेखक और अन्य बुद्धिजीवी भी सामने आ रहे हैं। इसी सिलसिले में, पूर्व मिस इंडिया और अभिनेत्री गुल पनाग भी […]